यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में नाबालिग लड़की से दो बच्चों के पिता ने कई बार किया दुष्कर्म, रसोई घर का नजारा देख उड़ गए मां के होश
लुधियाना में दो बच्चों का पिता एक नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। इसका खुलासा ...और पढ़ें

लुधियाना, जेएनएन। महानगर में दो बच्चों का पिता एक नाबलिग लड़की के साथ लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा था। उसके जुर्म का भांडा तब फूटा, जब नाबालिगा की मां ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
एसआई तमन्ना देवी ने बताया कि आरोपित की पहचान मेट्रो के पीछे गुरु हर राय नगर में रहने वाले 29 वर्षीय दिलराज सिंह के रूप में हुई है। दो बच्चों का पिता आरोपित सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज किया।
ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 28 मार्च की रात 12:20 बजे जब सभी सो रहे थे, तो उसे बाहर से आवाज आई। उसने उठकर देखा तो उक्त आरोपित उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ रसोई में खड़ा था। देर रात उन्हें इस हालत में देख वह हैरान रह गई। उसकी आवाज सुनकर आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ है। जब महिला ने अपनी बेटी से सख्ती के साथ पूछा तो उसने बताया कि आरोपित उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना चुका है। आज भी वो उसे जबरदस्ती शारीरिक संबध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था।
एसआई तमन्ना ने कहा कि नाबालिगा जिस जगह ट्यूशन पढ़ने जाती थी, वो घर आरोपित के रिश्तेदारों का है। उसी के चलते आरोपित ने नाबालिगा को झांसा देकर अपनी बातों में उलझा लिया और उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
