Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में कांग्रेस कमेटी की शानदार पहल, बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 35 लाख रुपये

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 08:58 PM (IST)

    लुधियाना में कांग्रेस कमेटी की बैठक में बाढ़ राहत के लिए 35 लाख रुपये जुटाए गए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहत कार्यों के लिए समन्वय और संचालन समितियों का गठन किया। उन्होंने एक गरीब परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की और सेंट्रल हलके में सफाई कार्य शुरू करवाया। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।

    Hero Image
    कांग्रेस ने बैठक के दौरान बाढ़ राहत के लिए 35 लाख रुपये एकत्रित किए (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। बाढ़ राहत कार्यों को आगे बढ़ाते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी की एक महत्वपूर्ण बैठक लुधियाना सर्किट हाउस में सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में हुई।

    जिसमें बाढ़ राहत के लिए 35 लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई। वड़िंग ने कहा कि जो भी राशि एकत्र की गई है, वह बाढ़ राहत और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए खर्च की जाएगी।

    बैठक के दौरान राजा वड़िंग ने एक समन्वय समिति बनाई जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तलवार, अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली, जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस, सुरिंदर डाबर, कुलदीप सिंह वैद और मेजर सिंह मुल्लांपुर शामिल थे।

    इसी प्रकार, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों की तर्ज पर यहाँ भी जमीनी स्तर से आवश्यक वस्तुओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें बादशाह सिंह देओल, मनजिंदर नोनी, गगनदीप सिंह लाली, नवदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, जतिंदर शफीपुर, सुखविंदर गोलू, प्रेम सिंह सेखों को शामिल किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी समितियों का गठन करेगी और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी। इस कठिन समय में हम पंजाब और पंजाबियत के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस आपदा से मजबूती से उबरेंगे।

    लुधियाना पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले एक गरीब परिवार की छत गिरने से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई।

    सांसद और अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग घटनास्थल पर पहुँचे और परिवार के साथ दुख साझा किया। परिवार को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

    वड़िंग ने मौके पर ही डिप्टी कमिश्नर से बात की और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की सिफारिश की।

    वड़िंग ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष संजय तलवार आदि उपस्थित थे।

    लुधियाना के सेंट्रल हलके के वार्ड नंबर 81 में पुराने नाले के ओवरफ्लो होने से पूरी सड़क खराब हो गई है। सड़क पर गंदी गाद जमा हो गई है, इस गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

    सांसद एवं अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज मौके पर पहुंचे और 50,000 रुपये देकर सफाई का काम शुरू करने को कहा।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और प्रशासन पूरी तरह से मृतप्राय है और लोगों की आवाज़ उनके कानों तक नहीं पहुंच रही है।

    कांग्रेस पार्टी अपने फंड से धन मुहैया कराकर अभी यह सफाई करवाएगी और लुधियाना के लोगों को राहत प्रदान करेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरिंदर डावर भी उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner