Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आडी ए8 एल के दो दमदार माडल लुधियाना में लांच

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 07:50 PM (IST)

    आडी लुधियाना शोरूम में शुक्रवार रात को आडीए 8 एल की लांचिग की गई। इस दौरान प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर विशेष रूप में पहुंचे। इस मौके पर लुधियाना के अलावा पंजाब भर से कारोबारी आए। कैलाश खैर ने अपने गीतों से समां बांध दिया।

    Hero Image
    आडी ए8 एल के दो दमदार माडल लुधियाना में लांच

    जागरण संवाददाता, लुधियाना : आडी लुधियाना शोरूम में शुक्रवार रात को आडीए 8 एल की लांचिग की गई। इस दौरान प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर विशेष रूप में पहुंचे। इस मौके पर लुधियाना के अलावा पंजाब भर से कारोबारी आए। कैलाश खैर ने अपने गीतों से समां बांध दिया। उन्होंने कारोबारियों से विशेष तौर पर बातचीत भी की और उनके सवालों के जवाब भी दिए। इसके बाद लग्जरी सेगमेंट की आडी ए-8 एल कार लांच की गई। इसके दो माडल सेलिब्रेशन और टेक्नोलाजी एडिशन लांच किया गया। आडी इंडिया के सेल्स एंड नेटवर्किंग हेड नितिन कोहली, आडी लुधियाना के मालिक चिराग गुप्ता, कनव गुप्ता और वाइस प्रेसिडेंट संजीव शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आडी ए 8 एल यातायात के साधनों में किसी तरह का समझौता न करने का प्रतीक है। कार के नए मॉडल में ज्यादा ग्लैमर, यूजर्स के लिए आराम और आधुनिक तकनीक के कई फीचर्स हैं। इन्हें उपभोक्ताओं के व्यक्तित्व की ज्यादा बेहतर ढंग से झलक देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमें क्रोम एंगल्स के साथ काफी चौड़ी और स्पोटर्स अंदाज में बनाई गई सिगल-फ्रेम ग्रिल भी मिलती है। गाड़ी के पिछले हिस्से में लगी ओईएलडी की अनोखी टेल लाइट्स लगी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें