यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ludhiana Vegetable Rate List : ये है बुधवार के लिए सब्जियों व फलों की रेट लिस्ट, DC ने बढ़ रहे दामों पर लगाई रोक
Ludhiana Vegetable Rate List डीसी ने रिटेल रेट तय करने की जिम्मेदारी जिला मंडी अफसर को सौंपी है। मंडी अफसर ...और पढ़ें

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Vegetable Rate List : कोरोना संक्रमण के कारण इन दिनों बाजार कम समय के लिए खुल रहे हैं। इसकी आड़ में सब्जी व फलों के रिटेल रेट बढ़ने लगे हैं। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने सब्जी व फल वालों वालों की मनमानी पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए। डीसी ने फल व सब्जियों के रेट तय कर दिए हैं। रोजाना जिला प्रशासन सुबह फल सब्जियों के रेट जारी करेगा।
डीसी ने रिटेल रेट तय करने की जिम्मेदारी जिला मंडी अफसर को सौंपी है। मंडी अफसर होलसेल मंडी के हिसाब से रिटेल रेट तय करके प्रशासन को भेजेगा। डीसी ने साफ कर दिया कि सब्जी व फल वाले प्रशासन की तरफ से तय रेट से नीचे बेच सकते हैं लेकिन इससे ऊपर नहीं बेच सकेंगे। डीसी ने साफ कर दिया कि तय रेट से ज्यादा वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीसी द्वारा तय फलों के रेट
फल का नाम रेट प्रति किलो
केला 60 रुपये
अंगूर 100 रुपये
सेब 200 रुपये
अनार 100 रुपये
आडू 50 रुपये
प्लम 60 रुपये
आम 70 रुपये
कीवी 60 रुपये
हरा नारियल 80 रुपये
सब्जियों के रेट
सब्जियों के नाम रेट प्रति किलो
मटर 80 रुपये
गोभी 18 रुपये
गाजर 20 रुपये
टमाटर 15 रुपये
बैंगन 16 रुपये
भिंडी 30 रुपये
खीरा 15 रुपये
टींडा 27 रुपये
बंद गोभी 15 रुपये
मूली 20 रुपये
अदरक 60 रुपये
लहसून 70 रुपये
बीन 35 रुपये
शिमला मिर्च 16 रुपये
हरी मिर्च 22 रुपये
घीया 20 रुपये
लौंकी 17 रुपये
पेठा 15 रुपये
प्याज 35 रुपये
आलू 15 रुपये
यह भी पढ़ें-विधवा महिला से दुष्कर्म करते बठिंडा CIA स्टाफ के ASI काे लाेगाें ने पकड़ा, वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल
यह भी पढ़ें-पंजाब कांग्रेस में अजब ठगी, प्रशांत किशाेर की आवाज में नेताओं काे टिकट का झांसा, जानें पूरा मामला
