विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में गंदगी फैलाने वालों पर निगम का शिकंजा, घुमार मंडी में 112 दुकानदारों-रेहड़ी वालों पर चला जुर्माने का डंडा

Published: Sun, 26 Oct 2025 08:23 PM (IST)

लुधियाना नगर निगम ने घुमार मंडी में गंदगी फैलाने वाले 112 दुकानदारों और रेहड़ी वालों का चालान किया। ये लोग ...और पढ़ें

घुमार मंडी में गंदगी फैलाने पर 112 दुकानदार व रेहड़ियों के चालान (फोटो: जागरण)

घुमार मंडी में गंदगी फैलाने पर 112 दुकानदार व रेहड़ियों के चालान (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. 112 चालान: घुमार मंडी में गंदगी पर कार्रवाई

  2. कचरा फेंकने पर दुकानदारों, रेहड़ी वालों पर जुर्माना

  3. निगम की चेतावनी के बाद भी उल्लंघन जारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर की सड़कों पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को निगम की विभिन्न टीमों ने घुमार मंडी क्षेत्र में दिनभर निगरानी रखी। इस दौरान 112 दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी संचालकों का चालान किया गया, जो अपनी दुकानों से गंदगी निकालकर सड़क पर फेंक रहे थे।

रेहड़ी फड़ी संचालक भी रात के समय काम खत्म होने के बाद कचरा सड़क पर फेंककर निकल जाते थे। इन चालानों को अदालत में भेजा गया है, जहां जुर्माना लगाया जाएगा, जो लगभग पांच हजार रुपये तक हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, घुमार मंडी में अधिकांश दुकानदार दिनभर कचरा अपने अंदर जमा रखते हैं और रात को दुकान बंद करने से पहले उसे सड़क पर फेंक देते हैं। इसी तरह, खाने-पीने की रेहड़ियों के मालिक भी रात के समय कचरा सड़क पर छोड़ देते हैं।

निगम ने पहले ही दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे कचरा सड़क पर न फेंकें। सुबह होने पर सफाई सेवकों को दें या पास के स्टेटिक कांपेक्टर में डालें। इसके बावजूद, सड़क पर कचरा फेंकने का सिलसिला जारी रहा।