Move to Jagran APP

लुधियाना में मारपीट की 5 घटनाओं में दंपति समेत 10 घायल, 32 लोगों के खिलाफ 5 केस दर्ज

लुधियाना में अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट की 5 घटनाओं में दंपति समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने अब इन मामलों में 32 लोगों के खिलाफ 5 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:23 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:23 PM (IST)
लुधियाना में मारपीट की 5 घटनाओं में दंपति समेत 10 घायल, 32 लोगों के खिलाफ 5 केस दर्ज
लुधियाना में मारपीत की पांच झटनाओं में 10 लोग घायल हो गए।

लुधियाना, जेएनएन। विभिन्न जगहों पर हुई मारपीट की 5 घटनाओं में दंपति समेत 10 लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने अब 32 लोगों के खिलाफ 5 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना हैबोवाल पुलिस ने प्रीतम नगर निवासी राेहित कुमार की शिकायत पर कुंदनपुरी निवासी नितिन शर्मा, करण शर्मा, बूटा तथा उनके 3 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि लोहड़ी की रात उसने गली में आग जला रखी थी। उसी दौरान वहां आए आरोपितों ने आग जलाने को लेकर आपत्ति जताते हुए उस पर दात से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

loksabha election banner

थाना हैबोवाल पुलिस ने बचन सिंह नगर निवासी अभिषेक की शिकायत पर गगन डीजे वाला, बबला का भाई, प्रिंस, बोबी, संजय तथा उनके 12 अज्ञात साथियों पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि लोहड़ी की रात 11 बजे उसने अपने दोस्तों सनी, रवि, राजन तथा बली के साथ मिल कर गली में डीजे लगा रखा था। उसी दौरान गाना लगाने को लेकर गगन डीजे वाले के साथ उनकी बहसबाजी हो गई। जिसके बाद आरोपित ने तलवार के साथ उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव गोबिंदगढ़ की चौधरी कालोनी निवासी मुनीष कुमार गुप्ता की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले निर्भय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयना में उसने बताया कि वो आरके सिक्योरिटी में गार्ड की नौकरी करता था। जहां आरोपित फील्ड अफसर लगा हुआ था। उसने मुनीश कुमार को 3 महीने तनख्वाह नहीं दी। जिस पर उसने वहां से काम छोड़ कर मैक्स कंपनी में लग गया। निर्भय ने उसे फोन करके बताया कि उसके काम छोड़ देने से उसका बहुत नुकसान हो रहा है। 15 जनवरी की रात 9.30 बजे उसके घर में घुसे आरोपित ने उस पर तथा उसके पिता कैलाश प्रसाद पर कसी के साथ हमला कर दिया।

थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गांव कोहाड़ा निवासी अमर सिंह की शिकायत पर गांव जंडियाली निवासी परमवीर सिंह, गांव कोहाड़ा निवासी करणवीर सिंह, हरवीर सिंह, कुलवीर सिंह तथ्ज्ञा लवप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी पोत्री सिमरनप्रीत कौर की शादी आरोपित परमवीर सिंह के साथ हुई थी। उनकी आपस में अनबन रहने लगी तो दोनों तरफ से अदालत में तलाक का केस लगा दिया गया। 16 जनवरी को वो अपने गांव काेहाड़ा गया था। जहां आरोपितों ने उस पर तथा उसके बेटे हरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया।

थाना कूमकलां पुलिस ने साहनेवााल के कनेच रोड की न्यू कालोनी निवासी कंवरपाल सिंह की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले जतिंदर कुमार पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 31 दिसंबर की रात वो अपनी पत्नी सुनीता समेत घर के बाहर नया साल मना रहा था। 12.30 बजे आरोपित ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने अपने घर की छत से ईंटों के साथ उन पर हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.