यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में छत्त पर हाईटेंशन तारों की चपेट में आया राजमिस्त्री, करंट लगने से मौत
कासाबाद के इलाके में छत पर काम करते समय एक राजमिस्त्री की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, लुधियाना। कासाबाद के इलाके में छत पर काम करते समय एक राजमिस्त्री की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कासाबाद निवासी विक्की (23) के रूप में हुई है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। गांव कासाबाद की सरपंच के पति सुरिंदर कुमार ने बताया कि विक्की राजमिस्त्री का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। वह कासाबाद में एक घर पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।
सोमवार की दोपहर वह छत पर इंचटेप से दीवार नाप रहा था। इसी दौरान इंचटेप साइड से गुजर रही हाईटेंशन तारों से टच हो गई। जिसके कारण विक्की को करंट लग गया। मौके पर गांव के लोगों ने उसे सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! जालंधर में धनतेरस पर जमकर बारिश, लुधियाना में छाए बादल; किसानाें की बढ़ी चिंता
यह भी पढ़ें-दहेज उत्पीड़न मामले में पति नामजद
लुधियाना। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई विपन कुमार ने बताया कि उसकी पहचान जम्मू कालाेनी निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शहीद जसदेव सिंह नगर निवासी हरमीत कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जून 2018 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा।
