विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Alert! जालंधर में धनतेरस पर जमकर बारिश, लुधियाना में छाए बादल; किसानाें की बढ़ी चिंता

By Vipin KumarEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 08:57 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 10:10 AM (IST)

Punjab Weather Alert! लुधियाना में भी सुबह बादलों ने दस्तक दे दी। बादलों की मौजूदगी ने शहर में ठंड बढ़ाने ...और पढ़ें

पंजाब के कई शहराें में बारिश। (फाइल फाेटाे)
पंजाब के कई शहराें में बारिश। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Alert! जालंधर में मंगलवार सुबह धनतेरस पर हुई बारिश के बाद माैसम का मिजाज अचानक बदल गया। इसका असर दूसरे जिलाें में भी देखा जा सकता है। लुधियाना में भी सुबह बादलों ने दस्तक दे दी। बादलों की मौजूदगी ने शहर में ठंड बढ़ाने के साथ ही ठिठुरन पैदा कर दी है। सुबह सात बजे के करीब तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान तेज हवाओं की वजह भी ठंड का अहसास हो रहा है। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चल रही है। बादलों को देखकर जहां आम लोग खुश हैं, वहीं किसानाें की चिंता बढ़ गई हैं। उन्हें डर है कि कहीं बादल बरस न जाए। पंजाब के कई जिलाें में बादल छाने के बाद बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें-Punjab Dhanteras Muhoorat 2021: धनतेरस पर सजे बाजार, पूजन का शुभ महूर्त शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक

लुधियाना में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार

बादल बरसे तो उनकी मेहनत पानी फिर जाएगा। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते है। जिससे दिन का तापमान आज सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम रहने की संभावना है। जबकि रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ कल मौसम साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-Stubble Burning In Punjab: पंजाब में जागरूकता का दिखा असर; पिछले साल से कम जली पराली; AQI भी बेहतर

भारी बारिश से धान की फसल को होगा नुकसान

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि भारी बारिश हुई तो मंडियाें में धान की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई तो, इससे काफी नुकसान हो सकता है। अगर हल्की और सामान्य बारिश होती है, तो मंडियाें में फसल काे उतना नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-CBSE Exam News: नवंबर के पहले सप्ताह में एडमिट कार्ड रिलीज करेगा सीबीएसई, जानें पूरा शेड्यूल