विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2021: धनतेरस पर सजे बाजार, पूजन का शुभ महूर्त शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 08:38 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 09:30 AM (IST)

धनतेरस पर पूजन का शुभ महूर्त शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक रहेगा। धन्वंतरि देवताओं के वैद्य हैं। इस ...और पढ़ें

धनतेरस की पूर्व संध्या पर पटियाल की माडल टाउन मार्केट में बर्तनों की खरीददारी करते हुए ग्राहक। जागरण
धनतेरस की पूर्व संध्या पर पटियाल की माडल टाउन मार्केट में बर्तनों की खरीददारी करते हुए ग्राहक। जागरण

नवदीप सिंह, संगरूर। मंगलवार को धनतेरस का त्योहार पूरे देश में पारंपरिक तरीके से खरीददारी करके मनाया जाएगा। फिर, एक दिन बाद 4 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। बाजारों में खूब रौनक है। मूर्तियां, बर्तन, पूजा का सामान, कपड़े व सजावट के सामानों के साथ साथ विभिन्न दो पहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम भी गुलजार हो गए हैं। ऐसे में जो लोग यह जानना चाहते हैं कि खरीददारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, तो वे यह पूरी खबर पढ़ लें। 

पंडित कपिल जोशी का कहना है कि धनतेरस पर प्रदोष काल शाम 5.37 मिनट से रात 8.11 मिनट तक का है। वहीं वृषभ काल शाम 6.18 से रात 8.14 तक रहेगा। धनतेरस पर पूजन का शुभ महूर्त शाम 6.18 से रात 8.14 बजे तक रहेगा। धन्वन्तरि देवताओं के वैद्य हैं। यही वजह है कि धनतेरस के दिन अपनी सेहत की रक्षा व आरोग्य के लिए भगवान धन्वन्तरि की उपासना की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है।

धनतेरस पर सजे बाजार

धनतेरस पर बर्तनों की दुकान से लेकर ज्वेलर्स शोरूम, मिठाई की दुकानें, फूल मालाओं सहित फर्नीचर की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। इलेक्ट्रानिक दुकानों में भी पूरे दिन भीड़ देखी गई। मोबाइल दुकान में भी रौनक है। इसके साथ ही बाजारों में मिठाई की मांग बढ़ी है। 

महंगाई पर भारी पड़ा दीपावली का उत्साह

इस बार दीपावली का उत्साह महंगाई पर भारी पड़ रहा है। दुकानों में भीड़ इस बात की पुष्टि कर रही है। आभूषणों के साथ बर्तन, मिठाई आदि की खरीद जारी है। खास पैकिंग वाले मिठाई व ड्राईफ्रूट इस बार बाजार में अपनी पैठ जमाए हुए हैं। वहीं आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणेश लक्ष्मी वाले चांदी के सिक्के व झालरों में रोटेड बल्ब, एसएमडी रोल ग्रहकों की पसंद बनी हुई है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से बाजारों में रौनक छाई हुई है।

मिठाइयों की दुकानें भी सजी

बगैर मिठाई बांटे त्योहार फीके माने जाते हैं। अपनों को उपहार स्वरूप इस पर्व में लोग ज्यादातर मिठाइयां व ड्राई फ्रूट ही देते हैं। बाजारों में ग्राहकों की पसंद के हिसाब से मिठाई व ड्राई फ्रूट की खास पैकिंग तैयार की गई है। बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू, पिस्ता जैसे मेवों को शानदार साज सज्जा के साथ पैक किया गया है।

सोना चांदी खरीदना शुभ

धनतेरस के दिन अष्टधातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं, सोना-चांदी खरीदना भी शुभ है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनतेरस के दिन सिर्फ इन 9 चीजों का खरीदना भी धनतेरस के दिन शुभ माना जाता है। अगर धनतेरस के दिन आप इनमें से कोई भी चीज खरीदते हैं तो सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही धन की वर्षा होती है। इस दिन घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए खरीददारी को शुभ माना जाता है।