Kitty Bread कर्मी के Corona पीड़ित होने की सोशल मीडिया पर फैलाई अफवाह, केस दर्ज
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर किट्टी ब्रेड को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है कि किट्टी ब्रेड का स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।
लुधियाना, जेएनएन। वैश्विक महामारी के बीच किसी ने किट्टी ब्रेड को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी कि उस फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी कोरोना पीड़ित है। देखते ही देखते उक्त मैसेज वायरल हो गया। अब थाना कूमकलां पुलिस ने मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 54 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 व अन्य धाराओं समेत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
कटाणाी कलां चौकी में तैनात एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव चक सरवण नाथ निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वह चंडीगढ़ रोड के गांव पांगलियां स्थित किट्टी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में प्रोडक्शन मैनेजर है। 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे उनकी इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश मागो ने अपने माेबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर व्हट्सएप मैसेज किया। उन्होंने बताया कि उनके समधी के बेटे रिकी अरोड़ा के फोन पर बने व्हट्सएप ग्रुप में फोन नंबर 98240-25206 से किसी व्यक्ति ने मैसेज किया है। जिसमें लिखा है कि किट्टी ब्रेड सील्ड, स्टाफ मेंबर्स डिटेक्टेड पाॅजिटिव ऑफ कोरोना वायरस।
इसके बाद रमेश मागो ने रिकी अरोड़ा को फोन करके बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फैक्ट्री की नाम बदनाम करने के लिए ऐसी गलत पोस्ट डाली है। उसकी गलत अफवाह के चलते न केवल उनकी फैक्ट्री का नाम खराब हुआ है। बल्कि आम लोगों में दहशत का माहौल भी बन गया। सुखदेव सिंह ने कहा कि माेबाइल नंबर साइबर सेल टीम के पास भेज दिया है। वो उसके मालिक का पता ठिकाना तलाश रहे हैं। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद अफवाह फैलाने को लेकर उसकी मंशा के बारे में पता चल सकेगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।