यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karwa Chauth 2022: लुधियाना के बाजार करवाचाैथ पर गुलजार, सुहागिनाें ने पति की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
Karwa Chauth 2022 लुधियाना सिटी में करवाचाैथ के दिन सुबह सात बजे से ही महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। इस साल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Karwa Chauth 2022: करवाचौथ पर शहर के बाजार पूरी तरह से गुलजार रहे। इस साल शहर में करवाचाैथ काे लेकर बाजाराें में राैनक देखने काे मिल रही है। बेशक करवाचाैथ के लिए तैयारियां काफी देर पहले से शुरू हो गई थी, लेकिन असल रौनक तो व्रत वाले दिन देखने को मिली। सुबह सात बजे से ही महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। करवाचौथ से एक दिन पहले भी मेहंदी लगाने के लिए एक हजार से 1500 रुपये तक लिए गए थे। दूसरी तरफ कास्टमेटिक्स की दुकानों पर जमकर खरीदारी हाे रही है। कोई महिला मैचिंग ड्रेस के साथ की चूड़ियां खरीदती दिखी तो कोई कास्मेटिक्स का अन्य सामान।
रंग-बिरंगे करवा थाल, छननी की गई पसंद
करवाचौथ त्योहार के लिए रंग-बिरंगे थाल विशेष तौर पर सजाए गए, जिस पर लाल वेलवेट का कपड़ा लगाया गया था। इतना ही नहीं दीया और छननी भी त्योहार की पूर्व संध्या पर खूब बिकी, जिसकी कीमत 300 रुपये से शुरू थी। हर त्योहार की तरह करवाचौथ के लिए भी कस्टमाइजड हुई पैकिंग, मिठाइयों, मट्ठियों व फेनिया का हुई जमकर खरीदारी हुई है। करवाचाैथ दांपत्य जीवन के लिए एक दूसरे के समर्पण का उत्सव है।
मिठाई की दुकानों पर भी दिखी भीड़
इसके साथ ही करवाचौथ के व्रत में मीठी व फीकी मट्ठियों का एक अहम स्थान है। साथ ही त्योहार के लिए फेनिया के भी स्टाल लगाए गए। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर भी शहर की लगभग हर मिठाई की दुकान पर मिठाई, मट्ठियां, फेनिया खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ दिखी थी। जैसे हर त्योहार पर कस्टमाइजड गिफ्टस की डिमांड होती है, वहीं करवाचौथ के लिए कस्टमाइजड पैकिंग्स की डिमांड हुई, जिसमें मट्ठियों को रंग-बिरंगी पैकिंगस में सजाया गया था।
