Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जसदेव सिंह सेखों की निगम में वापसी, चार्ज संभाला

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 14 Sep 2021 09:38 PM (IST)

    लुधियाना को पालीथिन फ्री शहर बनाने की जिम्मेदारी मेयर बलकार सिंह संधू ने सेक्रेटरी जसदेव सिंह सेखों को सौंपी तो सेखों ने भी ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।

    Hero Image
    जसदेव सिंह सेखों की निगम में वापसी, चार्ज संभाला

    जासं, लुधियाना : लुधियाना को पालीथिन फ्री शहर बनाने की जिम्मेदारी मेयर बलकार सिंह संधू ने सेक्रेटरी जसदेव सिंह सेखों को सौंपी तो सेखों ने भी ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। शहर के कुछ नेताओं को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने सेखों का तबादला लुधियाना से अबोहर करवा दिया। सेखों म्युनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी के प्रधान हैं तो उनके तबादले का कमेटी के सदस्यों व कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। कर्मचारियों ने मेयर से लेकर मंत्री तक को चेतावनी दे दी थी कि अगर सेखों का ट्रांसफर रद नहीं हुआ तो वह संघर्ष करेंगे। स्थानीय निकाय विभाग ने अब सेखों का तबादला रद किया और उन्हें फिर से लुधियाना ज्वाइन करवा दिया। सेखों जब लुधियाना नगर निगम जोन ए दफ्तर में पहुंचे तो यूनियन व कर्मचारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। म्युनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता समेत अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया और इसे कर्मचारियों के संघर्ष की जीत बताया। इस दौरान कार्यकारी प्रधान अब्दुल सतार, सुनील शर्मा, हरपाल निमाणा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं इंटरनेट मीडिया पर भी सेखों की वापसी को सच्चाई की जीत बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें