Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाबी गायक करण औजला को सेंट्रल जेल की सैर करवाने वाले सुपरिंटेंडेंट पर गिरी गाज, हुई बड़ी कार्रवाई

    By Rohit KumarEdited By:
    Updated: Tue, 20 Apr 2021 11:52 AM (IST)

    पंजाबी गायक करण औजला को सेंट्रल जेल के अंदर ले जाने के बाद विवादों में घिरे जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा का तबादला हो गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ हेड क्वार्टर भेज दिया गया है। उनकी जगह बलकार सिंह को जेल सुपरिंटेंडेंट तैनात किया गया है।

    Hero Image
    पंजाबी गायक करण औजला को जेल लेकर जाने वाले जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा का तबादला हो गया है।

    लुधियाना, जेएनएन। पंजाबी गायक करण औजला को सेंट्रल जेल के अंदर ले जाने के बाद विवादों में घिरे जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा का तबादला हो गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ हेड क्वार्टर भेज दिया गया है। उनकी जगह बलकार सिंह को जेल सुपरिंटेंडेंट तैनात किया गया है। इससे पहले वो गुरदासपुर जेल में कार्यरत थे। एक दो दिन में बलकार सिंह को द्वारा चार्ज संभाल लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात की पुष्टि करते हुए एडीजीपी जेल पीके सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच कर रहे डीआइजी जेल की रिपोर्ट में एडमिनिस्ट्रेटिव वायलेशन (व्यवस्थापन उल्लंघन) पाया गया। जब जेल में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है, तो उस आदेश का पालन होना जरूरी है।

    वहीं, दूसरी ओर घटना वाले दिन पंजाबी गायक और उसके साथ सेंट्रल जेल में जाने वालों का पूरा रिकार्ड भी नहीं रखा गया। असल में सेलिब्रिटी मोह में उन्होंने जेल व्यवस्था को ताक पर रख दिया। जिसके चलते उन्हें वहां से हटा लिया गया है। गौर हो कि 8 अप्रैल को पंजाबी गायक करण औजला व उसके दर्जनों साथियों काे सेंट्रल जेल में बुलाने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा चर्चा में आ गए। पंजाबी गायक करण औजला जेल में 5-6 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचा था।

    बताया जा रहा है कि नगर निगम के चुने हुए प्रतिनिधि की कार भी उस काफिले में शामिल थी। इतना ही नहीं, दोपहर बाद पंजाबी गायक करण औजला ने उनके सरकारी आवास में लंच भी किया। उसी शाम मीडिया के गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि पंजाबी गायक करण औजला जेल में बंद हेरोइन तस्कर गुरदीप सिंह राणों से मिलने के लिए आया था। करण औजला के अधिकतर गानों की शूटिंग गुरदीप सिंह की आलीशान काेठी में होती रही है। जिसके चलते दोनों के बीच काफी घनिष्ठता है।