Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Vidhan Sabha Chunav: ‘जय जवान जय किसान’ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष समर्थकाें सहित भाजपा में शामिल

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Sat, 25 Sep 2021 04:13 PM (IST)

    Punjab Vidhan Sabha Chunav अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे किसान संगठनों व अन्य राजनीतिक दलों के नेता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जनता को भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर कितना दृढ़ विश्वास है।

    Hero Image
    ‘जय जवान जय किसान’ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल। (जागरण)

    जागरण संवाददाता,लुधियाना। Punjab Vidhan Sabha Chunav: भारतीय जनता पार्टी की पंजाब में बढ़ती लोकप्रियता तथा जनाधार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन-प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक, समाजिक व धार्मिक दलों के नेता अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ‘जय जवान जय किसान’ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष दर्शन सिंह दाबा (लुधियाना) भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दर्शन सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया था पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल हो रहे किसान संगठनों व अन्य राजनीतिक दलों के नेता इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि जनता को भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर कितना दृढ़ विश्वास है। इसी दृढ़-विश्वास को देकर विपक्ष बौखलाया हुआ है और भाजपा को रोकने की हर असफल कोशिश कर रहा है। किसान आन्दोलन भी इसी का विपक्ष द्वारा सुनियोजित उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का स्वागत है और भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाता है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले या पहले से शामिल हर कार्यकर्त्ता का पार्टी पर उतना ही अधिकार है जितना कि मेरा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए है।

    राजेश बागा ने कहा कि दर्शन सिंह एक सुलझे हुए तथा जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। दर्शन सिंह ने लुधियाना से 2014 में शिव सेना बाल ठाकरे पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। 2017 में जय जवान जय किसान पार्टी की टिकट पर लुधियाना दक्षिणी विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा था। 2019 में जय जवान जय किसान पार्टी की ओर से दर्शन सिंह ने लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ा। दर्शन सिंह तथा उनके साथी केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले हर कार्यकर्त्ता को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलता है और वही मान-सम्मान इन्हें भी दिया जाएगा।