Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कोई वोट खरीदने आए तो ले लेना पैसे...', लुधियाना उपचुनाव को लेकर CM मान ने क्यों कहा ऐसा?

    Updated: Sun, 08 Jun 2025 08:34 AM (IST)

    लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के समर्थन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु पर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से कहा कि विरोधी दल वोट खरीदने के लिए पैसा लेकर आएंगे पर घर आई लक्ष्मी को मना मत करना। पैसा लेकर 19 जून को वोट झाड़ू को देना।

    Hero Image
    लुधियाना उपचुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस प्रत्याशी आशु पर साधा निशाना। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के समर्थन में शनिवार को जवाहर कैंप में आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु पर निशाना साधा। सीएम ने लोगों से कहा कि विरोधी दल के लोग आपके पास वोट खरीदने के लिए पैसा लेकर आएंगे, लेकिन कोई मना मत करना क्योंकि घर आई लक्ष्मी को कोई वापस नहीं भेजता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पैसा लेकर 19 जून को वोट झाड़ू को देना। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते कहा कि वह घर अच्छी तरह से चलाती हैं, तो सरकार भी चला सकती हैं, इसलिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनसभाओं में आना चाहिए।

    सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आशु महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं। सत्ता में रहते हुए उन्होंने एक प्रिंसिपल को भरे समारोह में बेइज्जत किया था जबकि आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा सौम्य हैं। इस बार उपचुनाव में उनकी पार्टी को ईवीएम पर पहला नंबर मिला है इसलिए सुबह सात बजे वोट देकर घर को लौट आएं।

    जालंधर के उपचुनाव को लेकर कहा मोहिंदर भगत लोगों की मांगों को कागज पर लिखते थे और मेरा काम उस पर हस्ताक्षर करना था। अब लुधियाना में भी यही होगा, अरोड़ा मांगों को कागज पर लिखकर आएंगे वह हस्ताक्षर कर उन्हें पूरा करेंगे।