विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss14: अभिनव शुक्‍ला बोले- 'खेल' का शिकार हुआ, जानें राखी व जैसमीन के बारे में क्‍या कहा

By Sunil kumar jhaEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2021 07:59 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 12:07 PM (IST)

Bigg Boss14 टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के प्रतिभागी रहे एक्‍टर अभिनव शुक्‍ला ने शो से खुद को बाहर किए ...और पढ़ें

Bigg Boss 14 के प्रतिभागी एक्‍टर अभिनव शुक्‍ला की फाइल फोटो।
Bigg Boss 14 के प्रतिभागी एक्‍टर अभिनव शुक्‍ला की फाइल फोटो।

लुधियाना, [राधिका कपूर]। Bigg Boss14: एक्‍टर अभिनव शुक्‍ला ने टीवी रियलिटी शो बिग बाॅस (Bigg Boss14) से अपने इविक्‍शन पर बड़ी बात कही है। बिग बॉसं 14 (Bigg Boss 14) हाउस करीब साढ़े चार महीने बिताने के बाद वह मिड डे इविक्शन के जरिए बाहर हुए। पंजाब के लुधियाना के अभिनव शुक्ला ने कहा कि वह कहीं न कहीं 'खेल' का शिकार हुए हैं, लेकिन इस बात का अब उन्हें कोई गम नहीं है। अभिनव में एक खास बातचीत में राखी सावंत (Rakhi Sawant) और जैसमीन भसीन ( Jasmin Bhasin) के बारे में भी अपने दिल का दर्द बयां किया। इसके साथ ही उनको अपनी पत्‍नी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के बिग बॉस का खिताब जीतने की उम्‍मीद है।

बिग बाॅस14 इविक्शन के बाद अभिनव ने कहा- शो के दौरान मिले खट्टे-मिट्ठे अनुभव

अभिनव शुक्‍ला (Abhinav Shukla) ने दैनिक जागरण से टेलीफोन पर खास बातचीत में बिग बॉस14 (Bigg Boss 14) अपने सफर के बारे में चर्चा की। उनहोंने कहा कि इस बात का कहीं न कहीं अंदाजा था कि उनकाे इविक्ट कर दिया जाएगा। शो के दौरान ही कई प्रतिभागी ऐसे थे, जिनका मानना था कि अभिनव काबिल नहीं है। लेकिन शो में अपने सफर से बिग बॉस 14 के घर के ऐसे सदस्‍यां को मैंने गलत साबित किया। बाद में मैं इस तरह बाहर किया गया। शो के दौरान खट्टे-मीठे अनुभव मिले और ये हमेशा याद रहेंगे।

बिग बॉस 14 से निकलने के बाद अभिनव शुक्‍ला।

अभिनव आगे कहते हैं, ' खैर अब किसी तरह का कोई गम नहीं है, सब कुछ मैं वहीं छोड़ आया हूं। वैसे भी बिग बास के घर जब मैंने एंट्री की थी तो यही सोच रखी थी कि किसी भी दिन घर में आखिरी दिन हो सकता है, इसे ही तो खेल कहते हैं।' अभिनव ने बोले कि अपने इविक्शन से मेरा दिल केवल इसलिए दुखा क्योंकि मेरे फैंस का दिल दुखा है।

बोले- राखी सांवत का किस्सा कभी नहीं भूलूंगा

उन्‍होंने आगे कहा, ' बिग बाॅस14 (Bigg Boss14) में बिताए साढ़े चार महीने हमेशा याद रहेंगे। इस बीच खट्टी-मिट्ठी यादें बनना भी लाजिमी है। शो के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला और बहुत सी ऐसी बातें भी हुईं जिन्‍हें मैं ताउम्र नहीं भूल सकता। इन्हीं बातों में शो की प्रतिभागी राखी सावंत (Rakhi Sawant) का किस्सा है। इसने मेरे मन को गहरी चोट पहुंचाई है। वहीं दूसरी प्रतिभागी जैसमीन भसीन (Jasmin Bhasin) हैं,  जिनके व्यवहार ने निराश किया है। जैसमीन ने कभी अपनापन दिखाया तो कभी एकदम पलटते हुए इविक्शन में नाम ले लिया। इसे समझ पाना बेहद मुश्किल है।

उम्मीद करता हूं रूबीना जीतेगी

अभिनव शुक्‍ला (Abhinav Shukla) की पत्‍नी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इस समय बिग बाॅस14 की घर में मौजूद हैं और फाइनलिस्ट प्रतिभागियों में शामिल होने की प्रबल दावेदार हैं। अभिनव ने कहा, उम्मीद करता हूं कि रूबीना ये शो और ट्राफी जीतेगी। जहां तक रुबीना को स्पोर्ट करने की बात है तो फैंस वोटिंग कर उसके प्रति अपना स्नेह जमकर दिखा रहे हैं। बस अब बिग बाॅस14 (Bigg Boss 14) के फिनाले की तरफ निगाहें टिकी हुई हैं।

लुधियाना से यह है जुड़़ाव

अभिनव शुक्ला का लुधियाना से बचपन का नाता है। बीआरएस नगर में रहने वाले अभिनव शुक्‍ला ने गुरुनानक पब्लिक स्कूल से अपनी आरंभिक शिक्षा हासिल की। उसके बाद मोगा के लाला लाजपत राय कॉलेज से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग की। साल 2004 में वह इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी नई दिल्ली की ओर से आयोजित टेक फेस्ट में बेस्ट डिजाइनर का अवार्ड जीत चुके हैं। वर्ष 2006 में वह मुंबई शिफ्ट हो गए और उनके माता पिता लुधियाना के बीआरएस नगर में ही रह रहे हैं। अभिनव अकसर समय निकाल कर लुधियाना में अपने घर आते रहते हैं। उन्होंने जल्द ही फिर लुधियाना आने की बात कही है। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का बुरा हाल, डेढ़ साल से कर रहा भारत की समझौता एक्सप्रेस व मालगाड़ी का इस्‍तेमाल


यह भी पढ़ें: पंजाब में 17 वर्षीय लड़की ने 36 साल के शख्‍स से की शादी, HC ने मुस्लिम किशोरी के निकाह को बताया जायज; जानें क्यों

 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।