Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में आज उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, कल से फिर होगी झमाझम बारिश

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 07:51 AM (IST)

    पंजाब में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है जिससे मौसम में बदलाव आया है। एसबीएस नगर फिरोजपुर और मोगा में हल्की से मध्यम वर्षा हुई जबकि अन्य जिलों में उमस भरी गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई तक उमस भरी गर्मी रहेगी और 28 से 30 जुलाई तक फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना है जिससे कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

    Hero Image
    पंजाब में कल से तीन दिनों तक बरसेगा मानसून। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर कर वर्षा हो रही है। शनिवार को भी एसबीएस नगर, फिरोजपुर व मोगा में हलकी से मध्यम वर्षा हुई। एसबीएस नगर में 10.8 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 7.5 मिलीमीटर व मोगा में 5.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। जबकि अन्य जिलों में दिनभर उमस भरी गर्मी रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिससे दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान दो से तन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़, पटियाला, फाजिल्का, रूपनगर में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना, होशियारपुर, पठानकोट व बठिंडा में 34 डिग्री सेल्सियस और संगरूर में 33 डिग्री व फिरोजपुर में 31 डिग्र सेल्सियस तापमान रहा।

    जबकि बठिंडा में रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, अमृतसर में 28.2 डिग्री, लुधियाना व पटियाला में 27.2 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 29.4 डिग्री सेल्सियस, फाजिलका में 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    उधर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डॉ. सुरिंदरपाल के अनुसार 27 जुलाई तक उमस भरी गर्मी झेलनी होगी। इसके बाद 28 से 30 जुलाई तक पंजाब में फिर से मानसून बरसेगा। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं, जबकि कुछ जिलों में तेज वर्षा की संभावना है।