Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ी बेवफाईः 8 साल पति-पत्नी की तरह रहे, प्रेमिका की कहीं और शादी सह नहीं सका Himachal का विनीत

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Thu, 18 Mar 2021 06:35 PM (IST)

    लुधियाना में विनीत और रमनदीप पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दो महीने पहले विनीत को पता चला कि रमनदीप के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। 15 मार्च ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रेमिका की किसी और से शादी की बात विनीत सहन नहीं कर पाया। सांकेतिक फोटो

    लुधियाना, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला 28 साल का विनीत शर्मा रमनदीप पर जान झिड़कता था। उसे पत्नी मानकर आठ साल तक हर महीने की पूरी कमाई देता रहा। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था रमनदीप उसे धोखा देगी, बेवफा निकल जाएगी। इतने वर्ष तक पति-पत्नी की तरह रहने के बाद रमनदीप ने उसे प्यार में धोखा देकर किसी और के साथ शादी कर ली। विनीत अपने साथ हुई बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना शिमला पुरी पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एएसआइ रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित रमनदीप कौर शेर पुर कलां रविदास मंदिर के निकट शेरपुर मार्केट की रहने वाली है। पुलिस ने हमीरपुर में रह रहे विनीत के पिता ओम दत्त शर्मा की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस काे दिए बयान में पिता ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी का 14 साल पहले देहांत हो गया था। विनीत उनका इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक शादीशुदा बेटी है। 13 साल पहले विनीत काम की तलाश में लुधियाना आ गया था। यहां वो अपने चाचा के बेटे अजय शर्मा के साथ रहता था। शेरपुर में पाल जनरल स्टोर में वो सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।

    लुधियाना। प्रेमिका के किसी और से शादी करने पर हिमाचल प्रदेश के विनीत शर्मा ने सल्फास खाकर जान दे दी। 

    यह भी पढ़ें - अंधविश्वास की हदें पार : पंजाब में 13 साल के बच्चे से कराई मांगलिक युवती की शादी, सुहागरात के बाद मौत का मातम

    पति-पत्नी की तरह रहते है विनीत और रमनदीप

    अजय ने बताया कि विनीत उसी के साथ रहता था। करीब 8 साल पहले वह रमनदीप के संपर्क में आया था। प्रेम संबंध बने तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। विनीत अपने पिता को कभी कोई पैसा नहीं भेजता था। हन महीने वह अपनी पूरी कमाई रमनदीप को थमा देता था। करीब दो महीने पहले विनीत को पता चला कि रमनदीप के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है। 15 मार्च को उसकी शादी हो गई। उस दिन वो इतना आहत हुआ कि उसने अरोड़ा पैलेस के पीछे दाना मंडी में जाकर सल्फास निगल लिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार उसकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें - पंजाब में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई; संगरूर के चार लाेगाें की माैत

    4 पेज के सुसाइड नोट में रमनदीप को ठहराया मौत का जिम्मेदार

    एएसआइ रणजीत सिंह ने कहा कि विनीत ने जान देने से पहले 4 पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत के लिए रमनदीप कौर को जिम्मेदार बताया। इसी कारण उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें - बादल निवास के तीन कर्मचारी भी पाॅजिटिव, दिल्ली शिफ्ट होंगे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल