विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HSRP को लेकर सख्त हुए नियम, लुधियान में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सड़क पर निकले तो होगी कार्रवाई

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पंजाब में बिना हाई सिक्योरिटी और अधूरी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्ती बढ़ती जा रही है। जालंधर-अमृतसर में पेट्रोल ...और पढ़ें

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की फाइल फोटो।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पंजाब में HSRP के बिना वाहनों पर सख्ती बढ़ी।

  2. लुधियाना में बिना HSRP वाहन सुरक्षा के लिए खतरा।

  3. RTA मनकंवल सिंह चाहल ने कार्रवाई की जानकारी दी।

विजय मौर्य, लुधियाना। पंजाब में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने रुख सख्त कर लिया है। जालंधर और अमृतसर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल न देने के आदेश के बाद अब लुधियाना में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। ऐसे वाहनों को सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है।

जिले का रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) मनकंवल सिंह चाहल इसे लेकर की गई सख्ती और कार्रवाइयों के बारे में जानकारी साझा की। इस बातचीत के साथ उन्होंने वहीं शहर में अवैध ऑटो, स्कूल बसों के नियमों की अनदेखी और आरसी-लाइसेंस की पेंडेंसी जैसे मुद्दे पर भी अपनी बात रखी है। दैनिक जागरण संवाददाता और रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीए) मनकंवल सिंह चाहल के बीच बातचीत-

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर में बाइपास पर देर रात भीषण हादसा, दो गाड़ियों की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी स्काॅर्पियो; युवक की मौत

सवाल : एजेंटों के जाल से आरटीओ कार्यालय और सुविधा केंद्र पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाए हैं। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए क्या करेंगे ?
जवाब : सरकार ने आरटीओ से संबंधित अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। अब लोगों को कार्यालय आने की कोई जरूरत नहीं है। कार्यालय में एजेंटों को आने की अनुमति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति एजेंट के रूप में काम कर रहा है तो उसकी शिकायत की जा सकती है। उन पर कार्रवाई होगी। मौजूदा समय में आरटीओ कार्यालय भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। ज्यादातर काम ऑनलाइन या सुविधा केंद्र के माध्यम से हो रहे हैं।

सवाल : आरटीए आफिस में सर्वर डाउन रहने की समस्या अक्सर रहती है ? यह समस्या कब दूर होगी ?
जवाब : यह तकनीकी समस्या है। यह समस्या न आए इंटरनेट की कई लाइनें बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को निर्देश हैं कि लोगों के काम बेवजह लंबित न रखे जाएं और जल्द से जल्द निपटाए जाएं।

सवाल : शहर में अवैध आटो और ई-ऑटो की बढ़ती संख्या से ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इन्हें नियंत्रित करने के लिए क्या किया जाएगा ?
जवाब : अवैध ऑटो के चालान किए जा रहे हैं। समय समय पर पुलिस कंपाउंड भी करती है। रही बात जहां अधिक ट्रैफिक है, वहां वन-वे व्यवस्था भी की जा सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद से योजना बनाकर काम किया जाएगा। जहां तक ई-ऑटो को पूरी तरह रोकना विभाग के स्तर का फैसला नहीं है, क्योंकि इससे बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी है।

सवाल : गांवों और शहर में चलने वाली स्कूल बसों में नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिलती हैं। हादसे भी हो गए। क्या कार्रवाई करेंगे ?
जवाब : विभाग की ओर से समय-समय पर चेकिंग की जाती है और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल बसों का चालान किए जाते हैं। गांवों में भी चेकिंग होती है। हाल ही में करीब 47 स्कूल बसों के चालान किए गए हैं। आगे भी कार्रवाई होगी।

सवाल : लाइसेंस, आरसी और परमिट बनाने में देरी की शिकायतें हैं। पेंडेंसी काफी बताई जा रही है ? पेंडेंसी कब तक खत्म होगी ?
जवाब : आरटीए विभाग की कार्यप्रणाली पहले के मुकाबले तेज हुई है। चूंकि पिछले दिनों हड़ताल रही। इसके कारण कुछ पेंडेंसी बनी थी। जिसे काफी हद तक निकाल दिया गसया है। जनवरी 2026 से अब तक 3,264 लाइसेंस और 25,827 आरसी बना कर लोगों को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। मौजूदा समय में पेंडेंसी ना के बराबर है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में रविवार को खुले बैंक, काले कपड़ों कर्मचारियों ने विरोध जाता; 28 से 30 सितंबर तक होगी देशव्यापी हड़ताल

सवाल : शेरपुर चौक, बस स्टैंड, गिल रोड और नूरवाला रोड के पास यूपी-बिहार जाने वाली निजी बसों की छतों पर बड़े स्तर पर लगेज रखा जाता है। नियमों के खिलाफ होने के बावजूद ये रूट पर चल रही हैै? क्या कार्रवाई करेंगे?
जवाब: इन स्थानों पर समय-समय पर बसों की चेकिंग की जाती है और नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी काटे गए हैं। यदि निजी बस ऑपरेटर निर्धारित सीमा से अधिक सामान बस की छत पर रखते हैं तो खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सवाल: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऑटो व मोटरसाइकिल सवार बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे है कई लोगों की नंबर प्लेट अधूरी है। इन पर क्या कार्रवाई करेंगे ?
जवाब: बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट, अधूरी नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघना है। सुरक्षा को लेकर खतरा है। यदि सड़क पर ऐसे वाहन चलाते पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- किसानों की 13 मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को राज्य के सभी डीसी दफ्तरों का होगा घेराव