विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसानों की 13 मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को राज्य के सभी डीसी दफ्तरों का होगा घेराव

By Sahil Garg Edited By: Hema Devi
Published: Sun, 27 Sep 2026 03:53 PM (IST)

भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने 13 मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को पंजाब के सभी डीसी दफ्तरों का घेराव करने का ऐलान किया है।

13 मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

13 मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

HighLights

  1. भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने 13 मांगों का ऐलान किया

  2. 5 अक्टूबर को पंजाब के सभी डीसी दफ्तरों का घेराव होगा

  3. टैक्स मुक्त समझौता रद्द, लैंड पूलिंग पॉलिसी वापसी मुख्य मांगें

संवाद सहयोगी, मानसा। अमेरिका से टैक्स मुक्त समझौते को रद्द करने और नई लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस लेने समेत 13 प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

5 अक्टूबर को राज्य के सभी डीसी दफ्तरों को घेराव किया जाएगा। उक्त ऐलान संगठन के ब्लाक मानसा अध्यक्ष जगसीर सिंह जवाहरके ने गांव घरांगना में गांव कमेटी के चयन दौरान किया।

उन्होंने लोगों को आह्वान दिया कि इन घेराव में वे अपने परिवारों समेत शामिल हो ता कि केंद्र और पंजाब सरकार पर दबाव डालकर सभी मांगों का मनाया जा सके।

इस मौके गुरदीप सिंह खोखर,सिकंदर सिंह घरांगना भी मौजूद थे। इस मौके ब्लाक अध्यक्ष जगसीर सिंह जवाहरके की अध्यक्षता में गांव इकाई के सर्वसमिति हुए चुनाव में अध्यक्ष बलजीत सिंह,महासचिव इंद्रपाल सिंह,खजांची राजिंदर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरतार सिंह,उपाध्यक्ष मलकीत सिंह और संगठन सचिव हरदीप सिंह सेखों चुने गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश! चितकारा और LPU में वायरल मैसेज की जांच में जुटी साइबर सैल और इंटेलिजेंस