पंजाब में रविवार को खुले बैंक, काले कपड़ों कर्मचारियों ने विरोध जाता; 28 से 30 सितंबर तक होगी देशव्यापी हड़ताल
5-डे वीक की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को ग्राहकों की ...और पढ़ें

काले कपड़ों में बैंक पहुंचे कर्मचारी।
HighLights
पंजाब में रविवार को बैंक खुले, कर्मचारियों ने काले कपड़े पहन विरोध किया।
बैंक कर्मचारियों की '5-डे वीक' की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल।
28 से 30 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेशों के बाद आज रविवार पूरे पंजाब में बैंक आम दिनों की तरह खुले रहे। हड़ताल पर जाने से ठीक पहले बैंक कर्मचारियों ने एक अनूठा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। सभी कर्मचारी या काले कपड़े पहन पहुंचे या कालियां पटि्टयां लगा केंद्र सरकार और प्रबंधन के खिलाफ विरोध दर्ज किया।
बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से लंबित 'सप्ताह में 5 कार्य दिवस' (5-डे वीक) की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- किसानों की 13 मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को राज्य के सभी डीसी दफ्तरों का होगा घेराव
समझौते को दो साल से अधिक समय बीता
इंडियन बैंक, मंडी गोबिंदगढ़ में आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के जनरल काउंसिल मेंबर और इंडियन बैंक एम्प्लाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी नरेश वैद ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर 2023 को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ इस संबंध में एक लिखित समझौता हुआ था। उस समझौते के तहत 6 महीने के भीतर बैंकिंग क्षेत्र में 5-डे वीक लागू करने का आश्वासन दिया गया था।
लेकिन इस समझौते को लगभग दो साल आठ महीने का समय बीत जाने के बावजूद सरकार और प्रबंधन द्वारा इसे धरातल पर लागू नहीं किया गया। कहा कि इस संबंध में लगातार ज्ञापन, नोटिस और पत्र भेजने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते कर्मचारियों को मजबूरी में हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है।
ग्राहकों को देखते हुए खोले गए बैंक
उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को बैंक सिर्फ इसलिए खोले गए ताकि लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण आम जनता और ग्राहकों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने ऐलान किया कि 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर की बैंक शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी और अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
यह भी पढ़ें- LPU में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी SIT
ले सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला
नरेश वैद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी 5-डे वीक की मांग पूरी नहीं की गई, तो अक्टूबर महीने में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है। केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों, एलआईसी और डाक विभाग में 5-डे वीक पहले से लागू है, इसलिए बैंकिंग क्षेत्र के साथ भेदभाव खत्म होना चाहिए।
उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना महामारी और नोटबंदी के कठिन दौर में भी बैंक कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी थीं, लेकिन उनकी जायज मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कई लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने भी इस मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखे हैं, इसलिए सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए।इस अवसर पर सतनाम सिंह वालिया,अंकित कुमार,गुरशरण सिंह,सुशील कुमार,अविनाश कुमार,अमनजोत कौर सहित अन्य उपस्थित रहे।
