विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपनी औकात में रहो...': पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू को मिली पाकिस्तान से बम से उड़ाने की सीधी धमकी

Published: Sun, 27 Sep 2026 03:27 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री को पाकिस्तान के एक व्हाट्सएप नंबर से जान से मारने और बम धमाका करने की धमकी मिली ...और पढ़ें

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू।

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू।

HighLights

  1. पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी।

  2. पाकिस्तान के व्हाट्सएप नंबर से वॉइस मैसेज भेजा गया।

  3. सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मामले की जांच में जुटीं।

जागरण संवादाता, लुधियाना। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है।आरोप है कि उन्हें यह धमकी पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक व्हाट्सएप नंबर से वॉइस मैसेज के जरिए भेजी गई है। मैसेज भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को 'मलिक एलेक्स' बताया है और बेहद आपत्तिजनक व चेतावनी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है।

इंटरनेट मीडिया पर सामने आए इस धमकी भरे ऑडियो में आरोपी ने रवनीत बिट्टू को ज्यादा बयानबाजी न करने की हिदायत दी है। मैसेज में कहा गया है कि वे अपनी सीमा में रहें और हद से बाहर जाने की कोशिश न करें।

इसके साथ ही आरोपी ने दावा किया कि उनके खिलाफ हमले के लिए सामग्री तैयार रखी गई है और अगले 5, 10 या 15 दिनों के भीतर हमला किया जा सकता है। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि इस हमले में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी शिकार बन सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- अबोहर में वल्मीकि समाज की बैठक से बाहर निकलते ही युवक पर फायरिंग, सीने में लगी गोली; हालत गंभीर

आतंकी संगठन से तार जुड़े होने की आशंका

इस पूरे घटनाक्रम के बाद यह आशंका भी जताई जा रही है कि मैसेज भेजने वाला व्यक्ति प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी इस बात की कोई आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मैसेज भेजने वाले की असली पहचान उजागर हो सके।

 

यह भी पढ़ें- LPU में छात्राओं के प्रदर्शन के बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी SIT

सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस जांच में जुटीं

अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिली इस सीधी धमकी के बाद राज्य की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। जिस व्हाट्सएप नंबर से यह संदेश भेजा गया है, उसकी तकनीकी और डिजिटल जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से नंबर की लोकेशन और नेटवर्क कड़ियों को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।

 

यह भी पढ़ें- पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश! चितकारा और LPU में वायरल मैसेज की जांच में जुटी साइबर सैल और इंटेलिजेंस