अबोहर में वल्मीकि समाज की बैठक से बाहर निकलते ही युवक पर फायरिंग, सीने में लगी गोली; हालत गंभीर
मंदिर में समाज की बैठक खत्म होने के बाद एक बाइक सवार ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सीने में ...और पढ़ें

घटनास्थल पर मौजूद लोग।
HighLights
अबोहर में मंदिर के बाहर युवक पर फायरिंग हुई।
वल्मीकि समाज की बैठक के बाद घटना हुई।
युवक के सीने में गोली लगी, हालत गंभीर।
जागरण संवाददाता, अबोहर। फाजिल्का के अबोहर के एक आवासीय इलाके में रविवार को दिनदहाड़े बंदूकधारी बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। वारदात मंदिर परिसर के ठीक बाहर की है, जहां धार्मिक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाप्त होने के बाद लोग बाहर निकल ही रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए एक हमलावर ने लोगों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
इस अचानक हुए हमले में मंदिर के बाहर खड़े एक युवक के सीधे सीने में गोली लग गई, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में समाज की विशेष बैठक चल रही थी। जैसे ही बैठक समाप्त हुई और लोग मुख्य द्वार से बाहर आने लगे, तभी बाइक पर सवार होकर आए एक संदिग्ध युवक ने पिस्टल निकालकर अचानक फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें- LPU में यौन उत्पीड़न के दावों और बवाल के बीच अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज; DIG बोले- जांच के लिए SIT गठित
गोलियों की आवाज सुन मची भगदड़
गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसकी बेहद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर जम्मू से निकलीं मजदूर की लड़कियां, गलत ट्रेन में बैठना पड़ गया भारी
CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को सील करके जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान और उसके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'लड़की के गायब होने से दुष्कर्म तक...', 2 यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग मैसेज से बवाल, अब पहली पोस्ट की तलाश में पुलिस
