लुधियाना-चंडीगढ़ और पठानकोट में झमाझम हुई बारिश, पंजाब के इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे मेघ
शनिवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जिसमें लुधियाना में 25 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कुछ और जिलों में वर्षा की संभावना है विशेषकर हिमाचल से सटे क्षेत्रों में। 16 सितंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शनिवार को पंजाब के चार जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। लुधियाना में दोपहर में तेज वर्षा हुई, जहां 25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
चंडीगढ़ में 0.7 मिलीमीटर, पठानकोट में 6.8 मिलीमीटर और रोपड़ में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी पंजाब के कुछ जिलों में वर्षा की संभावना है, विशेषकर हिमाचल के साथ लगते क्षेत्रों में। 16 सितंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।