Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus New certain: लुधियाना में रोजाना लिए जाएंगे साढ़े चार हजार काेराेना सैंपल, मास्क न पहनने वालों पर हाेगी सख्ती

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 26 Feb 2021 08:37 AM (IST)

    शहर में जनवरी में रोजाना 1200 से 1500 के बीच सैंपल लिए जा रहे थे। फरवरी में सैंपलिंग की रफ्तार बढ़ाकर 2500 से 2800 तक कर दी गई है। मार्च में सैंपलिंग की रफ्तार हर रोज साढ़े चार हजार तक कर दी जाएगी।

    Hero Image
    गुड़ मंडी में न ग्राहकों को और न ही लोगों को कोरोना का डर है। (गौरव कनौजिया)

    लुधियाना, जेएनएन। Coronavirus New certain: जिले में बढ़ते कोरोना केसों को रोकने लिए अब जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। सेहत विभाग और प्रशासन ने संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए रोजाना साढ़े चार हजार लोगों के सैंपल लेने का फैसला किया है। सेहत विभाग इसके लिए टीमों का गठन कर बड़े स्तर पर सैंपल लेगा। कोरोना को रोकने के लिए कंट्रोल रूम और होम आइसोलेशन सेल फिर से शुरू किया जाएगा। वहीं, सीपी राकेश अग्रवाल ने कहा कि एक मार्च से मास्क न पहनने वालों पर और सख्ती की जाएगी। अब सख्ती भी करनी पड़ी तो की जाएगी।
    गौरतलब है कि जनवरी में कोरोना संक्रमण के रोजाना 25 से 60 के बीच केस सामने आ रहे थे जबकि फरवरी में यह रफ्तार 60 से 100 के बीच पहुंच गई है।
    ---
    जिले में वीरवार को भी कोरोना के 65 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 55 मरीज जिले से संबंधित हैं जबकि 10 दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। लुधियाना में दूसरे जिलों के रहने वाले दो मरीजों की मौत भी हुई है।
    कुल संक्रमित : 25916
    कुल स्वस्थ : 25380
    कुल मौत : 1023
    सक्रिय केस :
    ---

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें-Ludhiana Coronavirus Update ः लुधियाना में नौ स्कूलों के सात शिक्षक व आठ छात्र कोरोना पाजिटिव, सभी होम क्वारंटाइन

    ----
    तारीख      कुल सैंपल        पाजिटिव         पाजिटिविटी रेट
    15 फरवरी  2528              68                1.03
    16 फरवरी   2807           53                   1.64
    17 फरवरी    2440           60                 2.09
    18 फरवरी    2579          60                    0.97
    19 फरवरी     2619          83                  2.48
    20 फरवरी    2025           68                 3.06
    21 फरवरी    1730           55                2.83
    22 फरवरी     2026           47                1.83
    23 फरवरी     2796           99               2.90
    24 फरवरी      3025           95              2.61
    25 फरवरी     2766            65               1.99
    -------------------------------------------

    comedy show banner
    comedy show banner