स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए NGO से सहयोग मांगेगा सेहत विभाग Ludhiana News
एनजीओ से अपील की जाएगी कि वह सिविल अस्पताल सहित दूसरे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अपने सामर्थ के अनुसार वह मरीजों के इलाज में काम आने वाला जरूरी सामान उपलब्ध करवाएं।
लुधियाना, [आशा मेहता]। सुविधाओं व संसाधनों के अभाव से जूझ रहा सेहत विभाग नई पहल करने जा रहा है। सेहत विभाग अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को बढ़ाने और स्वास्थ्य योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए शहर की एनजीओ की मदद लेगा। सेहत विभाग शहर की एनजीओ के साथ मीटिंग करने जा रहा है। यह मीटिंग शुक्रवार को सिविल अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में होगी।
इस मीटिंग में शहर की 50 से अधिक एनजीओ के पदाधिकारी शामिल होंगे। मीटिंग की अध्यक्षता सिविल सर्जन करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में एसएमओ डॉ. माला द्वारा एसएमओ को सिविल अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएंओं के बारे में प्रेजीटेशन के जरिए बताया जाएगा। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. रमेश बग्गा द्वारा एनजीओ से अपील की जाएगी कि वह सिविल अस्पताल सहित दूसरे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अपने सामर्थ के अनुसार वह मरीजों के इलाज में काम आने वाला जरूरी सामान उपलब्ध करवाएं।
इसके अलावा सेहत विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रसार में मदद करें। इसमें डेंगू, मलेरिया सहित दूसरी बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास प्रमुख है। इसके अलावा सिविल सर्जन द्वारा एनजीओ से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के सुझाव भी मांगे जाएंगे। सेहत विभाग की ओर से बुधवार को सभी एनजीओ प्रमुखों को इस मीटिंग को लेकर आमंत्रण भेज दिए गए हैं। उधर इस संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. अविनाश जिंदल से जब बात की गई, तो उन्होंने इस मी¨टग की पुष्टि की।
डाॅ. जिंदल ने कहा कि सिविल अस्पताल में पूरे जिले से मरीज इलाज के लिए पहुंचते है। यहां रोजाना की ओपीडी एक हजार से बारह सौ के करीब है। तीन हजार मरीज हर महीने इलाज के लिए भर्ती होते हैं। आठ सौ के करीब हर महीने प्रसव होते हैं। जो कि पूरे पंजाब में कहीं और नहीं होते। इतने अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सिविल अस्पताल को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एनजीओ की मदद से इन समस्याओं का समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी। डाॅ. जिंदल ने कहा कि इस मीटिंग के अच्छे परिणाम होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।