Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में हरियाणा के CM नायब सैनी को दिखाए काले झंडे, पंजाब का पानी छीनने का लगाया आरोप

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 10:14 PM (IST)

    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को विरोध का सामना करना पड़ा। बाड़ेवाल नहर पुल के पास लोगों ने काले झंडे दिखाए और पंजाब दे पानी चोर मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी पंजाब के जल संसाधनों के दोहन का विरोध कर रहे थे और हरियाणा सरकार पर पानी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे थे।

    Hero Image
    नायब सैनी के काफिले का लुधियाना में कुछ जत्थे बंदियों की ओर से झंडिया दिखाकर विरोध किया गया

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में शनिवार को भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के समर्थन में प्रचार के लिए आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। हरियाणा द्वारा पंजाब के जल संसाधनों के दोहन से गुस्साए लोगों ने बाड़ेवाल नहर पुल के पास मुख्यमंत्री के काफिले का विरोध किया और काले झंडे दिखाए। इस दौरान 'पंजाब दे पानी चोर मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के साथ दशकों से चले आ रहे जल बंटवारे के मुद्दे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा और भाजपा नेताओं पर पंजाब के पानी को लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब के हिस्से के पानी का गलत इस्तेमाल कर रही है, जिससे पंजाब का कृषि क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।

    लोगों में इस बात का भी गुस्सा था कि हरियाणा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से पंजाब के हक के पानी के आवंटन का लेकर दुरुपयोग कर रहा है। पंजाब की पिछली सरकारें इस मुद्दे पर चुप रहीं, लेकिन मान सरकार ने इस मुद्दे पर दृढ़ता से अपना पक्ष रखा है और सुनिश्चित किया है कि पंजाब के हक पानी न छीना जाए। मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के लिए बीबीएमबी से पानी का पूरा कोटा हासिल करने की आवश्यकता के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया है।