विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Janmotsav 2022: लुधियाना में 71 साल पुराना हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र, भक्ताें की हर मुराद हाेती है पूरी

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 16 Apr 2022 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 16 Apr 2022 02:32 PM (IST)

Hanuman Janmotsav 2022 खुडड् मोहल्ला स्थित नौलखा कालोनी का एक मंदिर भक्ताें के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। ...और पढ़ें

श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। (जागरण)
श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। (जागरण)

जागरण संवाददादा, लुधियाना। Hanuman Janmotsav 2022: शहर के खुडड् मोहल्ला स्थित नौलखा कालोनी का 71 साल पुराना श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर भक्ताें की आस्था का केंद्र बना हुआ है। 15 जून 1951 को इलाका निवासी मनसा राम खन्ना, राम लाल भसीन, नानक चंद और सतपाल होड़ा ने मंदिर की स्थापना में अहम भूमिका निभाई और श्री हनुमान जी की सुंदर प्रतिमा स्थापित करवाई।

मान्यता है कि इस पुराने मंदिर में हर किसी की मुराद पूरी होती है और यही कारण है कि पुराने शहर में यह मंदिर आस्था का केंद्र बना हुआ है। हनुमान जी के बाद जब मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हुआ तो इसमें श्री राम दरबार, श्री दुर्गा माता, श्री राधा कृष्ण, श्री गणेश जी, श्री लक्ष्मी नारायण और श्री शिव परिवार की स्थापना करवाई गई।

मंदिर के पंडित दीपक वशिष्ठ ने बताया कि वैसे तो मंदिर में रोजाना विधिवत तरीके से पूजा अर्चना होती है, लेकिन त्योहार के मौके पर विशेष सज्जा की जाती है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भी विशेष कार्यक्रम होंगे। मंदिर को विशेष तौर पर सजाने के अलावा भजन संध्या भी होगी।

1999 में हरिद्वार में 20 कमरों का आश्रम बनाया

मंदिर प्रमुख पंडित भीम सेन ने मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर एक स्कूल बनवाया, जिसमें इलाके के बच्चों को फ्री शिक्षा दी जाने लगी। इतना ही नहीं, मंदिर के संस्थापकों ने 1999 में हरिद्वार में 20 कमरों का आश्रम बनाया, जिसमें रोजाना संतों के लिए भोजन की व्यवस्था है।

हर साल मानव कल्याण सम्मेलनाें का हाेता है आयाेजन

श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में हर साल मानव कल्याण सम्मेलन होते हैं, जिसमें देश भर से संत महापुरुष पहुंचते हैं। प्रत्येक मंगलवार को मंदिर में महिला संकीर्तन मंडल की ओर से श्री सुंदरकांड का पाठ करवाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हाेते हैं। 

यह भी पढ़ें-भगवंत मान सरकार ने एक माह पूरे होने पर दिया हर माह 300 यूनिट मु्फ्त बिजली, रिपोर्ट कार्ड भी किया पेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।