विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में कारोबारी को अलमारी का लॉक ठीक कराना पड़ा भारी, कारीगर झटके में 1.20 करोड़ के गहने कर गया साफ

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:47 PM (IST)

एक कारोबारी के घर अलमारी का ताला ठीक करने आए कारीगर पर 80 तोले सोने के गहने चुराने का आरोप ...और पढ़ें

CCTV में दिखा करिगर।

CCTV में दिखा करिगर।

HighLights

  1. लुधियाना में कारोबारी के घर 80 तोले सोने की चोरी।

  2. अलमारी का लॉक ठीक करने आए कारीगर पर लगा आरोप।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के पॉश इलाके में टिफिन सप्लाई का कारोबार करने वाले एक नामी कारोबारी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर की अलमारी का ताला ठीक करने आए एक संदिग्ध कारीगर पर करीब 80 तोले सोने के बेशकीमती जेवर साफ करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी के घर की एक मुख्य अलमारी का लॉक कुछ समय से खराब चल रहा था। ताला ठीक करवाने के मकसद से परिवार के सदस्यों ने गली से गुजर रहे एक अज्ञात कारीगर को आवाज देकर घर के अंदर बुला लिया। कारीगर ने अलमारी के पास जाकर कुछ ही देर में लॉक को ठीक करने का नाटक किया और अपना काम पूरा बताकर वहां से खुशी-खुशी चला गया।

यह भी पढ़ें- संगरूर में महाराजा रणजीत सिंह के ननिहाल गांव में वारदात, गुरुद्वारे में सेवादार पर चली गोलियां, पटियाला रेफर

करीगर के जाने के बाद सामान की जांच

कारीगर के जाने के तुरंत बाद जब परिवार के सदस्यों ने अलमारी को खोलकर उसके अंदर रखे सामान की जांच की, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी के अंदर रखे सोने के लगभग अस्सी तोले के बहुमूल्य आभूषण गायब थे। पीड़ित परिवार ने बिना कोई समय गंवाए घटना की जानकारी तुरंत संबंधित पुलिस थाने को दी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में किसानों पर महंगाई की मार, पोटाश खाद 800 रुपए प्रति क्विंटल महंगी हुई, कंपनियों ने फिर बढ़ा दिए दाम

पुलिस ने सीसीटीवी से रूट खंगालना किया शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घर के आसपास और गली में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध कारीगर घर में दाखिल होते और बाहर निकलते हुए साफ तौर पर कैद हुआ है।

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसके आने-जाने वाले रास्तों का सुराग लगाने में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'हाथों में तलवारें, दुकानों में लूटपाट'... LPU की 3 छात्राओं के वायरल वीडियो पर बढ़ा सस्पेंस, पुलिस खंगाल रही सच