जगराओं के अनारकली बाजार में दिनदहाड़े किशोर पर कृपाण से हमला, सरेबाजार उठा कर ले गए चार लोग
घायल अश्वनी कुमार अनारकली बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करता है। सोमवार दोपहर को वह दुकान के बाहर खड़ा था। तभी दो मोटरसाइकिल पर 4 लोग आए और उसे पकड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी।
जगराओं (लुधियाना), जेएनएन। थाना सिटी से 500 गज की दूरी पर शहर के मेन अनारकली बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी से लोग सहम गए। यहां कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक 17 वर्षीय लड़के अश्वनी कुमार को 4 युवकों ने पकड़ लिया और बाजार में भीड़ के बीच उसे कृपाण मा कर काट डाला। इसके बाद वे उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर साथ ले गए। बाद में घायल हालत में नई अनाज मंडी में फेंक गए। वहां से उसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
जानकारी अनुसार 7 नंबर चुंगी के नजदीक रहने वाला अश्वनी कुमार अनारकली बाजार में कपड़े की दुकान पर लगा हुआ है। सोमवार दोपहर को वह दुकान के बाहर खड़ा था। तभी दो मोटरसाइकिल पर 4 लोग आए और उसे पकड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी। दो लोगों के पास कृपाणें थी। उन्होंने लड़के को कृपाण से वार करके काट डाला। वे उसे केशों से पकड़कर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर साथ ले गए और नई अनाज मंडी में फेंक कर फरार हो गए। अश्विनी इस समय सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है। एएसआइ चमकौर सिंह ने बताया लड़के के बयान लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
अनारकली बाजार में हुई घटना के बाद मौके पर पूछताछ करती हुई जगराओं पुलिस।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
लड़के को पीटते और कृपाण मारने की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।