Punjab News: विजिलेंस के समक्ष पेश होने पहुंचे पूर्व विधायक कुलदीप वैद, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
Punjab News पंजाब कांग्रेस के एससी सेल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद दूसरी बार विजिलेंस के समक्ष पेश हुए हैं। आय से अदिक संपत्ति मामले में कुलदीप सिंह वेद से लगातार पूछताछ की जा रही है।
लुधियाना, जागरण संवाददाता। पंजाब कांग्रेस के एससी सेल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद दूसरी बार विजिलेंस के समक्ष पेश हुए हैं। उनके खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति बनाने के मामले की जांच चल रही है। इससे पहले 20 मार्च को भी उनसे पूछताछ हो चुकी है और उन्हें दोबारा कुछ रिकॉर्ड के साथ विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय में बुलाया गया था।
कुलदीप सिंह वैद अपने एक साथी के साथ विजिलेंस ब्यूरो कार्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले विजिलेंस उनके रिहायशी मकान कार्यालय रेस्टोरेंट और एक अन्य बिल्डिंग की पैमाइश भी कर चुकी है।
आय से अधिक संपत्ति का है मामला
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वेद पर आया से अधिक संपत्ति का मामला है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पंजाब विजिलेंस की टीम लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। 20 मार्च को पहली बार वैद विजिलेंस ऑफिस में पेश हुए थे। पहली बार टीम ने उनसे साढ़े छह घंटे पूछताछ की थी।