Move to Jagran APP

किचन में काम कर रही थी पत्नी, पूर्व फौजी ने बरसा दीं गोलियां

ल‍ुधियाना के जस्सियां में एक पूर्व फौजी ने किचन में काम कर रही पत्नी की लाइसेंसी बंदूक से गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्‍या करने के बाद वह आराम से चारपाई पर बैठ गया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 08:50 PM (IST)
किचन में काम कर रही थी पत्नी, पूर्व फौजी ने बरसा दीं गोलियां
किचन में काम कर रही थी पत्नी, पूर्व फौजी ने बरसा दीं गोलियां

जेएनएन, लुधियाना। जस्सियां में एक पूर्व फौजी ने पत्नी की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां मारकर हत्या कर दी। पत्‍नी किचन में काम कर रही थी और इसी दौरान चारपाई पर बैठा पूर्व फौजी दर्शनलाल उठा और अपनी लाइसेंसी बंदूक ले आया। इसके बाद उसने पत्‍नी बलजीत कौर  (55) पर गोलियां दाग दीं। इसके बाद वह आराम से चारपाई पर बैठ गया। पत्‍नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर लिया। वह मा‍नसिक रूप से परेशान बताया जाता है।

loksabha election banner

पत्‍नी की हत्‍या कर आराम से चारपाई पर बैठ गया पूर्व फौजी

60 वर्षीय दर्शन लाल फौज में लांगरी था। बलजीत के साथ उसकी दूसरी शादी थी और इनकी चार बेटियां और एक बेटा है। दो लड़कियां शादीशुदा हैं, जबकि बाकी साथ रहते थे। किडनी की बीमारी के कारण उसकी लगातार डायलिसिस होती थी। पत्नी ही उसका इलाज करवा रही थी।

घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

पड़ोसी सुखराज सिंह के अनुसार, दर्शन लाल पिछले कुछ दिनों से दिमागी तौर पर ठीक नहीं था। अकसर घर पर बच्चों के साथ गाली-गलौज करता था। उसने घरवालों से राइफल साफ करने के लिए मांगी। उस समय उसकी पत्नी रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान उसने पत्नी पर पीछे से दो फायर कर दिए। एक गोली उसकी पीठ में और दूसरी उसके सिर में लगी। फायर नजदीक से होने के कारण उसका शरीर छलनी हो गया था।

यह भी पढ़ें: आप के दाे विधायकों को कनाडा में एयरपोर्ट से वापस भारत भेजा

पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, आरोपित हत्या करने के बाद आराम से चारपाई पर बैठ गया। थाना हैबोवाल प्रभारी परमदीप सिंह के अनुसार पूर्व फौजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ बेटी लवप्रीत कौर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आखिरी बार बेटे को रोटी दी

बलजीत कौर का सबसे छोटा बेटा है और वह उसे रोटी देकर अभी रसोई में आई ही थी की उसने पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने गोली चलने की आवाज सुनी। किचन में जाकर देखा तो मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: युवी की ये बातें हौसला देंगी और बताएंगी जिंदगी के मायने भी, पढ़ें पूरी खबर

पहली पत्नी से करता था मारपीट, इसीलिए छोड़कर चली गई

दर्शन लाल पहली पत्नी से भी मारपीट करता था और वह उसे छोड़कर अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। इससे उसे पांच बच्चे थे। पड़ोसियों के अनुसार वह उसके साथ भी कई बार मारपीट करता था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.