विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के पहियों के पास ब्रेक एक्सेल में लगी आग, धुआं उठते देख यात्रियों में मची भगदड़

Published: Wed, 15 Jan 2025 12:13 AM (IST)

लुधियाना स्टेशन से रवाना होने के बाद खन्ना स्टेशन के पास अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के ...और पढ़ें

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के पहियों के पास ब्रेक एक्सेल में लगी आग
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के पहियों के पास ब्रेक एक्सेल में लगी आग

 जागरण संवाददाता, खन्ना। खन्ना के पास अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12498) के पहियों के पास अचानक आग लग गई। ब्रेक एक्सेल से लपटें उठती देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। चालक ने सतर्कता बरतते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और आग बुझाई।

ड्राइवर की सतर्कता से देर बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। लुधियाना स्टेशन से रवाना होने के बाद खन्ना स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले ट्रेन के ब्रेक एक्सेल में अचानक चिंगारियां निकली और पहियों के पास आग लग गई।

यात्रियों में मच गई भगदड़

डिब्बे के नीचे से आग की लपटें व धुआं उठते देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को चावा (पायल) के पास रोक दिया। साथ ही उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों व स्टाफ ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने और फिर तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को गंत्वय की ओर रवाना किया।

हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बोगी के नीचे आग लगने का समय रहते पता चलने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। वहीं शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे ब्रेक लेदर का जाम होना बताया जा रहा था, लेकिन देर शाम तक मामले की जांच जारी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।