त्योहारों पर ट्रेनें फुल, स्पेशल गाड़ियां उठी मांग; पंजाब से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
त्योहारों के कारण ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्पेशल ट्रेनों के बाद भी ...और पढ़ें

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़।
HighLights
दीवाली-छठ पर यूपी-बिहार ट्रेनों में सीटें फुल।
यात्री निजी बसों का सहारा ले रहे, सुरक्षा चिंताएं बढ़ीं।
रेलवे से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। दिवाली और छठ पूजा पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें अभी से बढ़ गई हैं। त्योहारों से पहले ही प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। विशेषकर 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 14650 सरयू - यमुना एक्सप्रेस, 12988 सियालदह एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा मेल, 18104 टाटा-अमृतसर, 12238 जम्मू -बनारस बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
हालांकि रेलवे की ओर से चार स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में कई यात्री ट्रेनों में टिकट न मिलने के कारण अब निजी बसों का रुख करना शुरू कर दिया है। लुधियाना बस स्टैंड के अलावा बस्ती जोधेवाल के नूरवाला रोड, शेरपुर चौक के अलावा गिल रोड तथा बस स्टेंड के नजीक से यूपी-बिहार के विभिन्न शहरों के लिए निजी बसें चल रही हैं।
ये बसें शाम के समय चलती है। ट्रेल में सीट न मिलने की वजह से इन बसों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। कई बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने की शिकायत भी सामने आ रही है। यात्रियों के त्योहार के दौरान घर पहुंचना जरूरी होता है। इसलिए मजबूरी में महंगी टिकट लेकर भी बसों से सफर करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड के बाद छापेमारी से भड़के केमिस्ट, पंजाब एसोसिएशन ने आदत बनाने वाली दवाओं की बिक्री रोकी
ओवरलोड बसों में सुरक्षा पर सवाल
यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच निजी बसों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ बसों में यात्रियों के सामान के साथ छत पर भी भारी मात्रा में सामान लाद दिया जाता है। डिक्की के अलावा कई बार बस के अंदर रास्ते में भी सामान रख दिया जाता है। इससे यात्रियों के आने-जाने की जगह कम हो जाती है। वहीं, बसों में फायर सिलेंडर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
ऐसे में त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है। बीते समय में कई बसों को आग लगने से हादसे हो गए। इसके अलावा नियमों की अवहेलना से भी यात्रियों की जान पर आ बनी। परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग नियमित न होने व कई बारे ले देकर बसें लगातार चल रही है। हालांकि विभाग दावा करता है कि विभाग चेकिंग करता है।
यह भी पढ़ें- मलेरकोटला में अवैध नशामुक्ति केंद्र पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49 मरीज कराए गए मुक्त; संचालक गिरफ्तार
स्पेशल ट्रेनें बढ़ाने की मांग
श्री श्री छठ पूजा समिति के प्रधान मुकेश कुमार कुशवाहा व श्री छठ पूजा नव युवक संघ के प्रधान धीरज कुमार ने कहा कि दिवाली और छठ के कारण अगले कुछ दिनों में भीड़ और बढ़ेगी।
ऐसे में रेलवे को अभी से अतिरिक्त ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि यात्रियों को मजबूरी में ओवरलोड निजी बसों का सहारा न लेना पड़े। यात्रियों ने कहा कि यूपी और बिहार के प्रमुख शहरों के लिए रेलवे को पहले ही ट्रेन चलानी चाहिए। मांग कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो त्योहार के नजदीक स्थिति और गंभीर हो सकती है।
