विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या, झगड़े के बाद मारी गोलियां

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:56 AM (IST)

लुधियाना में मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल शर्मा की बर्थडे पार्टी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

HighLights

  1. राहुल शर्मा, मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे।

  2. बर्थडे पार्टी से लौटते समय गोली मारकर हत्या।

  3. लुधियाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल बुधवार रात को अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान फुल्लांवाला चौक से जे ब्लॉक मॉल की ओर जाने वाली सड़क पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उस पर फायरिंग कर दी गई।

राहुल को दो गोलियां लगीं, जिनमें एक छाती और दूसरी पीठ पर लगी। गंभीर हालत में उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 11.55 बजे उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मामले के बाद परगट सिंह का आरोप, 5 साल से नाम बदलकर बिक रहे थे प्रतिबंधित कैप्सूल

दोस्तों ने दी परिवार को जानकारी

परिजनों के मुताबिक, उन्हें रात करीब साढ़े 12 बजे राहुल के दोस्तों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। दोस्तों ने बताया कि राहुल को गोली लगी है और उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि राहुल की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। राहुल की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। परिवार में उसकी पत्नी, माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

DCP विजय आलम ने जानकारी दी कि रात 7-8 लोग बर्थडे पार्टी के लिए इकट्‌ठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों में कहा सुनी हुई और इसी बीच गोली चली। पुलिस ने मृतक के जीजा के बयानों के आधार पर 8 लोगों, आखिल, परमराज, गगनदीप और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस और परिवार की ओर से हत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पंजाब के खिलाफ परगट सिंह का विशेषाधिकार नोटिस, बेअदबी विधेयक पर सदन को गुमराह करने का आरोप

बिना तामझाम के छोले-कुलचे बेचकर बनाई पहचान

लुधियाना के फाउंटेन चौक के पास सिमेट्री रोड पर पंडित जी के छोले-कुलचे शहर के मशहूर स्ट्रीट फूड में शामिल हैं। परिवार बिना किसी तामझाम के छोले-कुलचे बेचकर अपनी पहचान बना चुका है। इसी परिवार के बेटे राहुल शर्मा की हत्या से इलाके में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें- 25 साल पुराने मामले में पंजाब सरकार पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को 28 अक्टूबर को पेशी का आदेश