विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्पादन ठप, 7 दिन मशीनें बंद! पंजाब में बिजली संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे डाइंग इंडस्ट्री कारोबारी

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM (IST)

लुधियाना में अनिश्चित बिजली कटौती से बेहाल डाइंग इंडस्ट्री ने सोमवार से एक सप्ताह के लिए कारखाने बंद रखने का ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. लुधियाना में बिजली कटौती से उद्योगपतियों का गुस्सा फूटा।

  2. डाइंग एसोसिएशन ने एक सप्ताह के लिए कारखाने बंद किए।

  3. 14 सितंबर को वर्धमान चौक पर विरोध प्रदर्शन होगा।

मुनीश शर्मा, लुधियाना। पंजाब के प्रमुख औद्योगिक शहर लुधियाना में बिजली कटौती का संकट गहराने के बाद कारोबारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार हो रही अनिश्चित पावर कट के कारण उत्पादन पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गया है, जिससे तंग आकर डाइंग एसोसिएशन ने कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

एसोसिएशन ने घोषणा की है कि सोमवार से पूरे एक सप्ताह के लिए डाइंग कारखानों को बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार और पावरकाम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताने के लिए 14 सितंबर को दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान चौक पर धरना देकर यातायात पूरी तरह बाधित किया जाएगा।

डाइंग एसोसिएशन ने अपने सभी सदस्यों से कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में वर्धमान चौक पहुंचने का आह्वान किया है। इसके अलावा टेक्सटाइल और होजरी संगठनों से भी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- हरपाल चीमा के खिलाफ 15 सितंबर को कांग्रेस का प्रदर्शन, चन्नी बोले- मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करें

बिजली बंद होने से कच्चा माल खराब

कारोबारियों का कहना है कि अनसुलझे बिजली संकट ने उद्योगों के काम करने के पूरे तंत्र को बिगाड़ दिया है। समय पर ऑर्डर पूरे न हो पाने के कारण न सिर्फ आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, बल्कि विदेशी और घरेलू बाजार में साख भी खराब हो रही है।

डाइंग, टेक्सटाइल और होजरी जैसे उद्योगों में मशीनें लगातार चलती हैं। बीच में अचानक बिजली बंद होने से कच्चा माल खराब हो जाता है, मशीनों में खराबी आती है और श्रमिकों को खाली बैठना पड़ता है। इससे उत्पादन की लागत में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रोलिंग से भड़कीं हरमन, पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा से रिश्ते पर बोलीं- घर तोड़ने वाली कहने से सच नहीं बदलेगा

स्थायी समाधान नहीं निकला

उद्योग प्रतिनिधियों ने साफ किया है कि शासन और संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई स्थायी समाधान नहीं निकला, तब उन्हें यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। अगर अब भी निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई तो विरोध को और उग्र किया जाएगा। बिजली की यह समस्या सीधे तौर पर उत्पादन, रोजगार और निर्यात पर संकट खड़ा कर रही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर ढेर, चंडीगढ़ से पीछा कर रही थी AGTF; लुधियाना में हुआ आमना-सामना