डा. लखविदर सिंह सर्वसम्मति से पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान बने
डा. लखविदर सिंह जौहल सर्वसम्मति से पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान बने।

जागरण संवाददाता, लुधियाना : डा. लखविदर सिंह जौहल सर्वसम्मति से पंजाबी साहित्य अकादमी के प्रधान बने। अकादमी के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. कुलदीप सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी हरकीरत सिह मांगट ने कहा कि डा. लखविदर सिंह सर्वसम्मति से अकादमी के प्रधान चुने गए हैं। तीस जनवरी यानी रविवार को चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए अब कुल पच्चीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें सीनियर उपप्रधान के लिए डा. सुरजीत सिंह और डा. श्याम सुंदर दीप्ति में मुकाबला है। वहीं पांच उपप्रधान में पंजाब से बाहर अकेले उम्मीदवार होने के चलते डा. हरविदर सिंह सिरसा उपप्रधान चुने गए। डा. गुरमीत, सुखदर्शन गर्ग, भगवंत रसूलपुरी, सहजप्रीत सिंह मांगट, त्रिलोचन लोची, सिमरत सुमैरा, भगवंत सिंह सहित सात मेंबर्स में से चार उपप्रधान चुने जाएंगे। जनरल सेक्रेटरी के लिए डा. गुरइकबाल सिंह और डा. गुलराज सिंह पंधेर के नाम शामिल है। वहीं प्रबंधकीय बोर्ड के पंद्रह मेंबर चुने जाने है। इनमें महिला मेंबर इंद्रा विरक, परमजीत कौर बिना मुकाबले ही विजेता है। वहीं एक सदस्य हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर से बलजीत सिंह और एक अन्य भारत में से अशोक वशिष्ठ बिना मुकाबले ही विजेता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।