विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanteras 2022: भगवान कुबेर और धन्वंतरि से जुड़ा है धनतेरस का त्योहार, सोना-चांदी खरीदने का भी जानिए महत्व

By DeepikaEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 01:14 PM (IST)

Dhanteras 2022 धनतेरस का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व दीपावली से पहले मनाया जाता ...और पढ़ें

Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। (सांकेतिक चित्र)
Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। (सांकेतिक चित्र)

आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Dhanteras 2022: कार्तिक मास की त्रयोदशी पर दीपावली से पहले धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जाता है, जिसका हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है। धनतेरस पर भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस शुभ दिन पर लोग सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन आदि कई चीजों की खरीदारी करते हैं। इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

संपत्ति में निवेश और खरीदारी के लिए शुभ दिन

दरअसल, 'धनतेरस' धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसलिए इस दिन को संपत्ति में निवेश करने या खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। मगर, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने के कई और भी कारण है। श्री गोपीनाथ मंदिर के प्रमुख पुजारी दीन दयाल शास्त्री से जानते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना क्यों शुभ माना जाता है।

धनतरेस पर सोना-चांदी खरीदने का महत्व

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी सोने से भरा कलश लेकर निकली थीं। यही कारण है कि इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि सोना-चांदी भगवान कुबेर और धन्वंतरि की धातु है। धनतरेस पर इसे खरीदने से सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।

धनतेरस पर ना खरीदें ये चीजें

  • एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाना अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए धनतेरस पर इस धातु का बर्तन कभी नहीं खरीदना चाहिए।
  • इस दिन स्टील के बर्तन बिल्कुल ना खरीदें। दरअसल, स्टील को शुद्ध धातु में नहीं गिना जाता।
  • धनतेरस पर चीनी मिट्टी से बर्तनों को खरीदना भी सही नहीं माना जाता। हो सके तो इसे खरीदने से बचें।
  • कांच और प्लास्टिक से बनी चीजें खरीदने से भी परहेज करें।

यह भी पढ़ेंः- Punjab Weather Update: पंजाब में रात का पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ेंः- Dengue Cases in Ludhiana: शहर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 12 नए मामले आए सामने; मलेरिया का भी एक मरीज मिला