यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dengue Cases in Ludhiana: सर्दी की दस्तक के साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ा, 30 नए मरीज मिले
Dengue Cases in Ludhiana शहर में सर्दी के साथ ही माैसमी बीमारियाें काे लाेगाें ने चपेट में लेना शुरू कर ...और पढ़ें

जासं, लुधियाना। Dengue Cases in Ludhiana: सर्दी की दस्तक के साथ ही महानगर में डेंगू (Dengue) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हर राेज केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में मंगलवार को डेंगू (Dengue) के 30 नए मरीज मिले। इनमें से 14 मरीज जिले के रहने वाले और 16 मरीज दूसरे जिलों के रहे। जिले में अब डेंगू के 231 मरीज मिल चुके हैं। त्याेहारी सीजन (Festival Season) हाेने के चलते अस्पतालाें में मरीजाें की भीड़ बढ़ रही है। डेंगू के साथ ही वायरल और फीवर ने भी लाेगाें काे अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। हर राेज ओपीडी (OPD) बढ़ने लगी है। डेंगू का मच्छर गंदे पानी में पनपता है।
काेराेना के 2 नए मरीज मिले
दूसरी तरफ कोरोना के दो नए मरीज मिले। दोनों जिले के ही रहने वाले हैं। सर्दी में काेराेना एक बार फिर पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लाेगाें से शारीरिक दूरी अपनाने की अपील की है। पिछले साल भी काेराेना से शहर में कई लाेगाें की माैत हाे गई थी। प्रशासन ने इसकाे लेकर पिछले दिनाें गाइडलाइन भी जारी की थी। अब देखना हाेगा कि आने वाले दिनाें में काेविड केस कितने कम हाेते हैं।
स्वाइन फ्लू का भी खतरा, एक मरीज मिला
महानगर में डेंगू, काेराेना के साथ ही स्वाइन फ्लू (Swine Flu) के मामले भी बढ़ रहे हैं। हालांकि मंगलवार काे एक ही स्वाइन फ्लू नया मरीज मिला है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 53 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। कई भी माैत भी हाे चुकी है। सर्दियाें में हर साल स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।
