Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुद्वारा गोबिदपुरा में बाबा नंद सिंह के जन्मदिवस को समर्पित 28 को सजेगा कीर्तन दरबार

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 25 Nov 2021 08:07 PM (IST)

    नानकसर संप्रदाय के संस्थापक बाबा नंद सिंह जी की 152वीं जयंती पर 28 नवंबर को देर शाम सात बजे से रात नौ बजे तक गुरुद्वारा गोबिदपुरा (माई का गुरुद्वारा) में कीर्तन दरबार समारोह का आयोजन किया जाएगा।

    Hero Image
    गुरुद्वारा गोबिदपुरा में बाबा नंद सिंह के जन्मदिवस को समर्पित 28 को सजेगा कीर्तन दरबार

    संवाद सहयोगी, जगराओं : नानकसर संप्रदाय के संस्थापक बाबा नंद सिंह जी की 152वीं जयंती पर 28 नवंबर को देर शाम सात बजे से रात नौ बजे तक गुरुद्वारा गोबिदपुरा (माई का गुरुद्वारा) में कीर्तन दरबार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार परताप सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध रागी भाई रविदर सिंह जोनी को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस मौके पर बाबा रविदर सिंह जोनी ने कहा कि महापुरुष इस धरती पर लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए आते हैं और भगवान द्वारा दिए गए कर्तव्य को पूरा करने के बाद वे फिर से भगवान के चरणों में जाते हैं। महान बाबा नंद सिंह जी भी इस धरती पर आए जहां उन्होंने लाखों जीवों को नाम बाणी से जोड़ा और दुनिया के सिखों को धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी जगत ज्योत गुरु को प्रकट करने का तरीका भी बताया। अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि हर साल की तरह गुरु संगत के सहयोग से बाबा नंद सिंह की याद में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संगत से 28 नवंबर को समारोह में शामिल होने और कथा कीर्तन सुनकर बाबा जी का सुख प्राप्त करने की अपील की। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह लकी, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह बिद्रा, सचिव प्रभजोत सिंह बब्बर, गुरुद्वारा भजनगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।