Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुड्ढा नाला की सफाई के लिए खरीदी पोकलेन मशीन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 11 Sep 2020 02:44 AM (IST)

    बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती का असर नगर निगम पर दिखने लगा है।

    बुड्ढा नाला की सफाई के लिए खरीदी पोकलेन मशीन

    हाईलाइट्स

    - अब तक निगम कर रहा था किराए की मशीनों का इस्तेमाल

    -नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती का असर दिखने लगा जागरण संवाददाता, लुधियाना : बुड्ढा दरिया की सफाई को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सख्ती का असर नगर निगम पर दिखने लगा है। इसके चलते निगम ने दरिया में से सॉलिड वेस्ट की सफाई के लिए अब मशीनरी खरीदनी शुरू कर दी। वीरवार को एक पोकलेन मशीन खरीदी जा चुकी है जिसे निगम की वर्कशॉप में खड़ा कर दिया है। वर्कशॉप के इंचार्ज ने मशीन के उपयोग के लिए नगर निगम कमिश्नर से परमिशन मांगी है। वहां से मंजूरी मिलते ही मशीन दरिया की सफाई में जुट जाएगी। यही नहीं, यह मशीन इतनी बड़ी है कि एक साइड पर खड़ी होकर दरिया के दूसरे साइड से गंदगी निकालने में सक्षम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम बुड्ढा दरिया की सफाई पहले नहरी विभाग से करवाता था। इसके लिए हर साल करीब एक करोड़ रुपये देता था। इस बार निगम ने बरसाती सीजन से पहले दरिया की सफाई खुद करने का फैसला लिया और इसके लिए दो पोकलेन मशीनें किराए पर ली, बाकी अपनी जेसीबी मशीनें झोंक दी थी। इसके लिए भी निगम को लाखों रुपये किराए के तौर पर देने पड़े। नगर निगम ने अब स्मार्ट सिटी मिशन के फंड से पोकलेन मशीन खरीदी। जिसके पंजे की लंबाई 52 फीट बताई जा रही है। इससे दरिया के एक से दूसरे किनारे तक भी सॉलिड वेस्ट को खिचा जा सकेगा। मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि दरिया की सफाई के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े इसके लिए मशीनरी खरीदने पर जोर दिया जा रहा है।