Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ludhiana Corona Update: औद्याेगिक नगरी में बिगड़ रहे हालात, सिविल सर्जन, पैथालाजिस्ट व डीआइओ सहित 755 पाजिटिव

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Fri, 14 Jan 2022 09:11 AM (IST)

    Ludhiana Corona News Update वीरवार को 49 हेल्थ केयर वर्कर कोरोना की चपेट में आए हैं। सिविल अस्पताल के दो और इमरजेंसी मेडिकल अफसर (ईएमओ) कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। जिन ईएमओ की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है वह दिन में मरीजों को भी देख रहे थे।

    Hero Image
    Ludhiana Coronavirus Update: सिविल अस्पताल में वीरवार को वैक्सीन लगवाने एक भी किशोर नहीं आया। (कुलदीप काला)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। रोज 700 से 800 पाजिटिव केस सामने आ रहे हैं। वीरवार को आई रिपोर्ट में सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह, उनकी पत्नी डा. रमनदीप और डिस्टिक इम्युनिजेशन अफसर (डीआइओ) मनीषा खन्ना सहित 755 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। डा. रमनदीप सिविल अस्पताल में पैथालाजिस्ट के पद पर तैनात हैं। कुल कोरोना पाजिटिव में से 670 लोग जिला लुधियाना और 85 दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। इसके अलावा कोरोना से दो लोगों की मौत भी हुई है। इनमें एक 45 वर्षीय महिला लुधियाना के शिमलापुरी की रहने वाली थी। अमृतसर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दूसरा मृतक पठानकोट जिले से संबंधित था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरवार को 49 हेल्थ केयर वर्कर भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सिविल अस्पताल के दो और इमरजेंसी मेडिकल अफसर (ईएमओ) कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। जिन ईएमओ की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है वह दिन में मरीजों को भी देख रहे थे। सिविल में तैनात कुल आठ ईएमओ में से छह अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा आठ एएनसी और दो पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। 43 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर कोरोना की चपेट में आए हैं।

    अस्पतालों में उपचाराधीन हैं 83 संक्रमित

    कोविड के केस बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वीरवार तक जिले में कोरोना के 4870 एक्टिव केस हो गए थे। इनमें से 4787 होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी अस्पतालों में 12 और निजी अस्पतालों में 71 संक्रमित उपचाराधीन हैं। चार मरीज वेंटिलेटर पर भी हैं। लुधियाना में अब सात से बढ़कर 15 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 6601 जांच के लिए भेजे हैं।

    1456 ने बूस्टर व 510 किशोरों ने लगवाई वैक्सीन

    वीरवार जिले में 171 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन की गई। कुल 32 हजार 422 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगाई गई। जहां तक पहली डोज की बात है तो इनमें 10 हजार 842 को पहली और 19 हजार 614 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 1456 लोगों को बूस्टर डोज भी लगाई गई। चार दिन में जिले में 5832 लोग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। 15 से 18 साल से अधिक 510 किशोरों ने भी वैक्सीन लगवाई है।