यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Forecast Punjab: पंजाब में फिर करवट लेगा माैसम, कल से छाएंगे बादल; 5 दिसंबर को बारिश के आसार
Weather Forecast Punjab बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकतीहै। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Punjab: पंजाब में मौसम का मिजाज एक दिसबंर से बदल जाएगा। कई जिलों में बादल आकर अपना डेरा जमाएंगे। चार दिसम्बर तक बादल डटे रहेंगे। जिससे दिन में ठंड बढ़ेगी। वहीं 5 दिसंबर को बादल बरसेंगे। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कई में केवल बूंदाबांदी होगी। हालांकि नीम पहाड़ी इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है।
15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। ऐसे में अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो पंजाब में ठंड एकाएक बहुत बढ़ जाएगी। दिन और रात के तापमान में भी कमी आएगी। सबसे बड़ी बात की बारिश से स्मॉग से राहत मिल जाएगी। पंजाब में दीपावली के बाद से ही स्मॉग की चपेट में हैं। दीवाली के बाद से ही अब तक बारिश नहीं हाेने से माैसमी बीमारियाें में इजाफा हाे रहा है।
बारिश के बाद ठंड भी एकाएक बढ़ जाएगी
बारिश के बाद ठंड भी एकाएक बढ़ जाएगी। क्योंकि दिन व रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं हल्की बारिश से फसलों को भी फायदा होगा। अब देखते हैं कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है या मौसम दगा देकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। हालांकि इस साल मानसून जमकर बरसा है और फसलाें की पैदावार भी बंपर हुई है। गेहूं की बिजाई के समय अगर बारिश हाेती है ताे किसानाें काे फायदा हाेगा।
