बीवीएम स्कूल की अध्यापिका पर केस दर्ज
जासं लुधियाना थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने बीवीएम स्कूल की संस्कृत अध्यापिका पूनम शर्मा के खिल
जासं, लुधियाना : थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने बीवीएम स्कूल की संस्कृत अध्यापिका पूनम शर्मा के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। ये केस हैबोवाल की महावीर जैन कालोनी निवासी नवीन कुमार उर्फ जौनी डुमरा की शिकायत पर दर्ज किया।
नवीन ने शिकायत में बताया कि अध्यापिका ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया, जिसमें भगवान वाल्मीकि के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। ये शब्द भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर बोले गए। जरनैल सिंह ने कहा कि जल्द ही अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।