Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Roadways Strike: पंजाब में आज से बसाें का चक्का जाम, लुधियाना में नहीं चली 250 बसें; जानें कारण

    By Vipin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 06 Sep 2021 09:38 AM (IST)

    Punjab Roadways Strike औद्योगिक नगरी लुधियाना से रोजाना 250 बसें लुधियाना डिपो से राेजाना रूटाें पर जाती हैं। लेकिन सोमवार की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते रविवार शाम से ही कई बसें दूसरे स्टेशनों के लिए रवाना नहीं हुई।

    Hero Image
    पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के बस चालक मांगों को लेकर हड़ताल पर गए। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Roadways Strike: अगर आप आज कहीं बस से सफर करने की तैयारी में हैं, तो इसे कुछ दिनों के लिए टाल दें, क्योंकि साेमवार से पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के बस चालक मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके चलते अगर आप सफर करने की प्लानिंग में हैं, तो आपके केवल प्राइवेट बसें ही मिल पाएंगी। पंजाब के कई शहरों के लिए प्राइवेट बसों की संख्या बेहद कम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना से दूसरे स्टेशनों के लिए रवाना नहीं हुई बसें

    बात औद्योगिक नगरी लुधियाना की करें, तो रोजाना 250 बसें लुधियाना डिपो से राेजाना रूटाें पर जाती हैं। लेकिन सोमवार की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते रविवार शाम से ही कई बसें दूसरे स्टेशनों के लिए रवाना नहीं हुई। ऐसे में रविवार को देर रात तक यात्रियों को प्राइवेट बसों और टैक्सी के जरिए अपने स्टेशन पर पहुंचना पड़ा। लुधियाना ही नहीं बल्कि आज से लुधियाना के 29 बस डिपो हड़ताल पर हैं। इसमें 18 रोडवेज, 2 सब डिपो, 9 पीआरटीसी के डिपो है। इसमें लुधियाना डिपो की भूमिका अहम है।

    यह भी पढ़ें-Ludhiana Vaccination: लुधियाना में बना वैक्सीनेशन रिकार्ड, पंजाब में पहली बार 5 घंटे में 1,31,231 लोगों ने लगवाया टीका

    प्राइवेट बस संचालकों की चांदी रही

    सोमवार को सुबह से ही बसों के बंद होने के चलते यात्रियों को प्राइवेट बसों के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी, वहीं प्राइवेट बस संचालकों की चांदी रही और टैक्सी चालकों ने वन वे टैक्सी के जरिये जमकर बुकिंग की। पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी संगठन के उपप्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की जायज मांगो को नहीं माना जाता, तब तक बसों का चक्का जाम किया जाएगा। सात सितंबर दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां स्थित फार्म हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही लुधियाना बस स्टैंड पर रोजाना प्रदर्शन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-Punjab Car Market: लुधियाना में 3 हजार कारों की डिलीवरी अटकी, कंपनियां समय पर नहीं दे पा रहीं सप्लाई; जानें कारण

    पनबस के पास 1090 बसें

    पंजाब में पनबस के बेड़े में 1090 बसें हैं, जिन्हें कांट्रैक्ट कर्मी ही चलाते हैं। पंजाब रोडवेज के पास 447 बसों के लिए नियमित नौकरी वाले ड्राइवर नहीं हैं। पीआरटीसी में 1100 बसें शामिल हैं। यहां भी रेगुलर कर्मचारियों की कमी है।

    comedy show banner