लुधियाना में दो साल से साली का रेप कर रहा था जीजा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
लुधियाना में एक महिला ने अपने पति पर साली से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति पिछले दो साल से उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती बताई जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

संवाद सूत्र, लुधियाना। सिविल लाइन क्षेत्र में साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसकी बहन के साथ पिछले दो वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था।
जब उसकी बहन ने पति की हैवानियत के बारे में बताया, तो वह न्याय के लिए पुलिस के पास गई। आरोपित की पहचान सुरिंद्रा कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित का मेडिकल करवाकर उसे अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि 11 सितंबर को जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौटी, तो उसकी 17 वर्षीय बहन रो रही थी।
पूछने पर उसने बताया कि सुरिंद्रा कुमार अक्सर अकेला पाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है। वह जब इसका विरोध करती, तो आरोपित उसे धमकाता था। आरोपित की पत्नी ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।