विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्‍म अभिनेत्री राखी सावंत ने वापस ली जमानत याचिका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Tue, 18 Apr 2017 10:03 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री आैर आइटम डांसर राखी सांवत ने लुधियाना की अदालत में दायर अपनी अग्रिम जमानत की याचिका वापस ले ली है।

फिल्‍म अभिनेत्री राखी सावंत ने वापस ली जमानत याचिका
फिल्‍म अभिनेत्री राखी सावंत ने वापस ली जमानत याचिका

जेएनएन, लुधियाना। भगवान वाल्मीकि के बारे में अभद्र टिप्पणी के मामले में फंसी अभिनेत्री राखी सावंत ने अतिरिक्त सत्र न्यायधीश दिनेश कुमार की अदालत में दायर अग्रिम जमानत याचिका तकनीकी कारणों से वापस ले ली है। उनके खिलाफ इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इसी से बचने के लिए उन्‍होंने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

सूत्रों के अनुसार, राखी सावंत अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकती हैं। जानकारों का कहना है कि दूसरा विकल्प उनके पास है कि वह निचली अदालत में पेश होकर अपनी जमानत करवाएं।

राखी सावंत पर आरोप है की उन्होंने जानबूझकर एक विशेष समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। राखी ने इस आरोप को गलत बताया था, साथ ही सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। पिछले दिनों पंजाब पुलिस की टीम उनको गिरफ्तार करने मुबंई भी गई थी, लेकिन उनका पता गलत होने के कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा था। अब इस मामले पर 11 मई को न्यायाधीश विश्व गुप्ता की अदालत में सुनवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।