Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Actor Boman Irani: लुधियाना पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी, युवाओं के साथ साझा किया अपने अभिनव का खजाना

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 07:09 PM (IST)

    Boman Irani बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी लुधियाना पहुंचे हैं। यहां उन्‍होंने युवाओं को प्रेरित भी किया। एक्‍टर ने कहा कि लक्ष्‍य पाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। ईरानी ने कहा कि उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है। फिक्की फ्लो लुधियाना की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘प्रतिबिंब 23-24’ में सदस्यों के साथ अपने अनुभव का खजाना साझा किया।

    Hero Image
    पंजाब के लुधियाना पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) पंजाब के लुधियाना पहुंचे। एक्‍टर ने फिक्की फ्लो लुधियाना की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘प्रतिबिंब 23-24’ में पहुंचकर लोगों को दिल जीता। इसी दौरान उनके फैंस उन्‍हें देखने के लिए भारी मात्रा में आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोमन ने अद्वितीय क्षमताओं और खामियों को पहचानने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य पाने के लिए कोई उम्र नहीं होती। जुनून से साथ आगे बढ़ें, सफलता खुद बखुद कदम चूमेगी। उन्होंने 64 साल की उम्र में पहली फिल्म का निर्देशन किया है, जो जल्द आने वाली है।

    प्रतिबिंब 23-24 कार्यक्रम में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता

    चर्चित थ्री इडिएट फिल्म के कलाकार बोमन ईरानी ने रविवार को फिक्की फ्लो लुधियाना की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘प्रतिबिंब 23-24’ में सदस्यों के साथ अपने अनुभव का खजाना साझा किया। साथ ही जीवन और नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने उनकी फिल्मों और गानों को प्यार किया, वह मेरे लिए गौरव की बात है।

    जीवन में किया काफी संघर्ष: बोमन ईरानी

    बोमन ईरानी ने कहा कि उन्होंने जीवन में काफी संघर्ष किया है। जब वह बहुत छोटे थे तो पिता का निधन हो गया। मां और तीन बड़ी बहनों ने पाला पोसा। उन्होंने कहा कि अति संरक्षित (ओवर प्रोटेक्टेड) बच्चा था। बचपन में सही तरीके से बोल नहीं पाता था और चुप रहता था, लेकिन उन्होंने अपनी कमी को आज स्ट्रेंथ बना लिया। जिस तरह थ्री एडिएट मूवी में प्रोफेसर के रोल में जीभ निकाल कर बोलता था। वैसे ही बचपन में बोला करता था।

    यह भी पढ़ें: सीएम भगवंत मान बोले- पंजाब की पूरी ईकाई केजरीवाल के साथ, मोदी सरकार का पूरी ताकत से करेंगे विरोध

    आज आम इंसान की तरह से बोलता हूं, क्योंकि अपनी कमी को ताकत बना दिया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान एक गीत भी गाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्यूरेटेड गैलरी ने चेयरपर्सन अंकिता गुप्ता के नेतृत्व में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित करते हुए। उन्होंने अगली चेयरपर्सन अनामिका का भी स्वागत किया।

    वी नीड मोर पारसी : बोमन

    बोमन ईरानी ने लोगों से पूछा कि क्या आप पारसियों को जानते हैं। जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने रतन टाटा, भामा जैसी शख्सियतों के बारे में पूछा। फिर उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 60 हजार पारसी बचे हैं। जबकि इस कौम ने देश की इकोनमी में सबसे बड़ा योगदान किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि हमें तो अब ‘सेव टाइगर’ बाद में ‘सेव पारसी’ पहले कहना चाहिए। वी नीड मोर पारसी।