पंजाब में BJP मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता ने दिया इस्तीफा, बाढ़ के प्रति केंद्र सरकार के रैवये से थे परेशान
भाजपा पंजाब के मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में बाढ़ की स्थिति को नजरअंदाज करने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित है और केंद्र ने अभी तक कोई राहत पैकेज जारी नहीं किया है। मेहता ने कहा कि वह पंजाब के हितों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता (पूर्व पार्षद) ने आज सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता कर पंजाब में बाढ़ जैसे हालात होने पर भी केंद्र के नजर अंदाज करने पर पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ से काफी चिंताजनक हालत है लेकिन केंद्र ने अब तक सुध नहीं ली। ना ही कोई राहत पैकेज जारी किया है। इस कारण में बहुत व्यथित हैं और पंजाब को नजर अंदाज करने पर वह पार्टी से त्यागपत्र दे रहे हैं।
मेहता ने कहा कि पंजाब भर में आई बाढ़ के चलते राज्य इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। राज्य का कोई भी ऐसा इलाका नहीं है जोकि इस जलप्रलय से प्रभावित नहीं हुआ हो। हर कोई अपने अपने तरीके से बाढ़ प्रभावित एरिया में लोगों की मदद के लिए भी जुटा हुआ है लेकिन अफसोस की बात है कि पंजाब के इस गंभीर संकट के बावजूद केंद्र सरकार का रवैया सौतले व्यवहार वाला बना हुआ है। वह पंजाबी है और पंजाब के हितों के लिए सदा लड़ते रहेंगे। यह मौका दलगत से उठकर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने की जरूरत है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।