BigBen Group Director युवा उद्यमी अंगद सिंह का लुधियाना में निधन, डेंगू से थे पीड़ित
पंजाब के युवा उद्यमी बिगबेन ग्रुप (BigBen Group) के डायरेक्टर अंगद सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे कई दिनों से डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर उद्योग जगत ने शोक जताया है।
जेएनएन, लुधियाना। लुधियाना के सबसे युवा उद्यमी बिगबेन ग्रुप (BigBen Group) के डायरेक्टर अंगद सिंह (Angad Singh) का बीमारी के चलते निधन हो गया। वे कई दिनों से डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती थे। अंगद सिंह फीको (FICO), यूसीपीएमए (UCPMA), सीआइसीयू (CICU) सहित कई संगठनों में यंग लीडर फोरम (Young Leaders Forum) में इंडस्ट्री के विकास में योगदान दे रहे थे। उन्होंने इंडस्ट्री की ग्रोथ के लिए कई इनोवेटिव आइडियाज (Innovative ideas) पर काम किया। उनके निधन से सारी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
युवा उद्यमी अंगद सिंह के निधन की सूचना मिलतेे है लुधियाना की इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उद्यमियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। कहा कि उन्होंने अपनी युवा और प्रगतिवादी सोच को न सिर्फ अपनी कंपनी को मुकाम पर पहुंचाया, बल्कि अन्य युवा उद्यमियों के लिए भी वह हमेशा प्रेरणस्रोत बने। अंगद सिंह ने हर मंच पर लुधियाना की इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। वह हमेशा यहां की इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए सोचते रहते थे।
अंगद सिंह के निधन की सूचना के बाद बड़ी संख्या में उद्यमी उनके घर पर पहुंच रहे हैं। बिगबेन कंपनी अंगद सिंह के दादा ने शुरू की थी। भारत-पाक विभाजन के बाद के उनके दादा यहां आए और कुछ दिन रेलवे में काम किया। इसके बाद उन्होंने एक छोटे से कमरे में साइकिल पार्ट्स का काम शुरू किया। दादा के निधन के बाद अंगद सिंह के पिता ने यह काम आगे बढ़ाया।
पिता के बाद अब अंगद सिंह व उनके भाई कारोबार देख रहे थे। बिगबेन में साइकिल के चार पाट्रर्स बनाए जाते हैं। कंपनी 30 देशों को साइकिल पाट्र्स भेजती है। अंगद सिंह ने हमेशा प्रोडक्ट की क्वालिटी पर ध्यान दिया। वह कहते थे कि अगर इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहना है तो प्रोडक्ट क्वालिटी बेहतर होनी जरूरी है। उन्होंने अपनी युवा सोच से कंपनी को मुकाम तक पहुंचाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।